{"_id":"6ad8d4bf63b9476ff20f2826","slug":"noida-players-runners-up-in-basketball-cup-noida-news-c-1-noi1095-4858274-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बास्केटबॉल कप में नोएडा के खिलाड़ी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बास्केटबॉल कप में नोएडा के खिलाड़ी उपविजेता
विज्ञापन
फोटो
नोएडा (संवाद)। सिंगापुर में आयोजित एशिया पैसिफिक बास्केटबॉल कप की 3x3 स्पर्धा में नोएडा के अखंड गुप्ता और आर्यमान अग्रवाल की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। बुधवार को खेले गए फाइनल में दिल्ली की दूसरी टीम ने खिताब अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग में शामिल थे। प्रतियोगिता के पूल चरण में बेहतर प्रदर्शन कर टीम ने अगले दौर में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में सिंगापुर की एसजीबीबी स्टिंगर्स को 12-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचना दोनों खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस दौरान उन्हें विभिन्न टीमों के खिलाफ खेलने और अपने खेल को बेहतर बनाने का अनुभव मिला।