फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida players made their mark in Delhi and UP

Noida News: दिल्ली व यूपी में बजा नोएडा के खिलाड़ियों का डंका

Mon, 04 Aug 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Noida players made their mark in Delhi and UP
दोनों राज्यों में आयोजित हुए स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में जीते कई पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के खिलाड़ियों का दिल्ली से लेकर यूपी तक बोलबाला देखने को मिला है। हाल ही में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में शहर के उभरते सितारों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए। दिल्ली के पंजाबी बाग और यूपी के बरेली में 1 से 3 अगस्त तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-15 बालिका वर्ग में आकांक्षा सिंघल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनकी आक्रामक शैली ने उन्हें इस वर्ग में विजेता बनाया। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी आकांक्षा ने शानदार सफर जारी रखते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी उन्होंने शानदार मुकाबले खेलते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। अंडर-13 बालक वर्ग में अरुणिम अग्रवाल ने रजत पदक अपने नाम किया। अरुणिम ने अंडर-15 बालक वर्ग में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंच कर अपना कौशल दिखाया। अंडर-9 मिश्रित वर्ग में युवान चौहान और इकारा श्रीराम ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


वहीं, बरेली में भी 1 से लेकर 3 अगस्त तक यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जहां भी शहर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और विभिन्न कैटेगिरी में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। अंडर-11 बालक वर्ग में आर्यवीर बोराह ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया। अंडर-15 बालिका वर्ग में अनोखी केसरी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में अनोखी ने रजत पदक जबकि समृद्धि शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत अभ्यास और परिवार के समर्थन से जीते खिलाड़ी

इंडियन टेबल टेनिस अकादमी के संचालक आशीष हरि ने बताया कि वह सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास कराते हैं। यूपी और दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में मिली खिलाड़ियों की यह सफलता सिर्फ व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम नहीं है बल्कि इसके पीछे मजबूत अभ्यास, परिवार का समर्थन और लक्ष्य निर्धारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed