फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida pilot was maligned on Sully Deals app

सुल्ली डील्स एप पर नोएडा की पायलट को किया गया था बदनाम

Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Noida pilot was maligned on Sully Deals app
नोएडा (सुशांत समदर्शी)। एक वर्ग विशेष की महिलाओं को डील ऑफ द डे बताकर सोशल मीडिया पर बुल्ली बाई एप के जरिये बदनाम करने को लेकर देशभर में काफी चर्चा है। इसी तरह पिछले साल सुल्ली डील्स एप पर भी देश की कई महिलाओं को बदनाम किया गया था। इस मामले में नोएडा निवासी एक पायलट ने कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन 6 माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले कि सुल्ली एप से मिलता-जुलता बुल्ली बाई एप आ गया।
विज्ञापन

दरअसल सुल्ली और बुल्ली एप सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा है। एप खोलते ही एक धर्म विशेष की महिलाओं की तस्वीरें दिखाई देंगी। इन महिलाओं को डील ऑफ द डे बताकर बदनाम किया जा रहा है। बुल्ली बाई एप भी सुल्ली डील्स एप की तर्ज पर बनाया गया है। जुलाई 2021 में सुल्ली डील्स एप का मामला सामने आने पर नोएडा निवासी महिला पायलट ने विरोध किया था। महिला को भी बदनाम करने की साजिश की गई थी। तब पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, हालांकि छह माह भी पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई। मामले की जांच आईटी सेल की टीम कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि सुल्ली डील्स के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी और जांच चल रही है। पुलिस की टीम कई एजेंसियों से बात कर रही है और कई एजेंसियों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चर्चा
बुल्ली बाई एप के बारे में जानकारी आने के बाद कई पीड़ित महिलाओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। कई महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। बुल्ली बाई एप आने के बाद सुल्ली डील्स एप पर बदनामी का शिकार हुई महिलाओं ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया और पुलिस पर पहले दर्ज की गई रिपोर्ट में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed