{"_id":"60f6a994f3575763df7e3250","slug":"noida-organizations-coming-forward-for-covid-vaccination-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: टीकाकरण करवाने के लिए आगे आ रही है संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: टीकाकरण करवाने के लिए आगे आ रही है संस्थाएं
Tue, 20 Jul 2021 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खिलाफ सबका टीकाकरण, मजबूत जन स्वास्थ्य ढांचा और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करना ही है अहम कार्य और ये काम एक्शनएड एसोसिएशन लोगों की मदद कर लगातार कर रही है।
विज्ञापन
वायरस का प्रसार फिलहाल थमा है, लेकिन हमें जीत का एलान कर देने जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि तीसरी लहर की भी आशंका है। संकट एवं आपदा के समय लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) एक्शनएड एसोसिएशन का कहना है कि सबका टीकाकरण, मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करना कोविड-19 की तीसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में अहम हथियार हैं।
विज्ञापन
एक्शनएड एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक संदीप चचरा कहते हैं कि हमारें साथ भारी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए हैं, जो मानवता के लिए डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ जैसे फ्रंटलाइन लीडर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड की दोनों लहरों से हमने जो सबक सीखा है, उसे ध्यान में रखते हुए हम सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सबका टीकाकरण कराने और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बच्चे और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी जिंदगी में आई मुश्किलों का सामना कर सकें। कई जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की आपूर्ति कर चुके हैं।