फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida one man vaccinated in morning died in after noon family create furor in hospital doctors say postmortem report will tell the truth

नोएडा : सुबह लगवाई कोरोना की वैक्सीन, दोपहर में दोबारा पहुंचा अस्पताल तो हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 30 Mar 2021 09:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 30 Mar 2021 09:04 PM IST
सार

  • डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत का किया दावा 
  • परिजनों का आरोप, वैक्सीन लगाने से हुई मौत
  • उच्च रक्तचाप और मधुमेह से थे पीड़ित 

विज्ञापन
Noida one man vaccinated in morning died in after noon family create furor in hospital doctors say postmortem report will tell the truth
बिलखते परिजन, हंगामे के बाद जुटी भीड़ और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह कोरोना की टीका लगवाने के करीब एक घंटे बाद 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद हार्ट अटैक आने का दावा किया है, वहीं परिजनों ने अस्पताल और टीकाकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के तीन डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। इसके साथ ही विसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल के मुताबिक मृतक व्यक्ति का टीकाकरण बीमार वर्ग के अंतर्गत हुआ था। वह पहले उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे।
विज्ञापन


सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव के 49 वर्षीय समयलाल यादव ने मंगलवार सुबह कोरोना का टीका लगवाया था। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे बाएं हाथ में दर्द की शिकायत हुई। गरम पानी से सिकाई करने पर भी आराम नहीं मिला तो परिजन उन्हें सुबह 7 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दर्द की दवा देने के बाद आयु व मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर कोरोना का टीका लगवाने की सलाह दी। समयलाल ने टीकाकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया और खुद को मधुमेह व रक्तचाप का मरीज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 बजे वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे अस्पताल
चूंकि अस्पताल में टीकाकरण की प्रक्रिया सुबह आठ बजे के बाद शुरू होती है और रजिस्ट्रेशन के आधार पर लाभार्थियों को क्रम से समय दिया जाता है। समयलाल के रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें टीका लगने की अवधि तक काफी समय शेष था। इसलिए वह घर चले गए। घर जाकर पुत्री को वैक्सीनेशन कार्ड दिखाया तो उन्हें वैक्सीन लगवाकर आने की सलाह दी। इसके बाद वह दोबारा करीब 10 बजे वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। करीब साढ़े 10 बजे उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगने के करीब 45 मिनट तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

परिजनों ने कहा-घर जाने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद समयलाल घर पहुंचे तो कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ गई। शरीर में कंपकंपी महसूस हुई और थोड़ी देर बाद मुंह से झाग आने लगे। करीब 11.30 बजे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि मृतक को पहले से कोई बड़ी बीमारी नहीं थी, टीके के कारण उनकी हालत बिगड़ी। सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। मौके पर सीडीओ अनिल कुमार, एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उमा शंकर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, सीएमएस डॉ. रेणु अग्रवाल भी मौजूद रहीं।


मधुमेह व रक्तचाप संबंधी परेशानी थी
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समयलाल ने टीके के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान खुद को मधुमेह व रक्तचाप संबंधी परेशानी होने की जानकारी दी थी। इसके बाद ही उन्हे गंभीर मरीज की श्रेणी में शामिल कर टीका लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed