{"_id":"6084bc9c8ebc3ed1e636229f","slug":"noida-news-death-of-dgm-of-nmrc-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : एनएमआरसी की डीजीएम की कोरोना से मौत, बेड के लिए पड़ा भटकना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : एनएमआरसी की डीजीएम की कोरोना से मौत, बेड के लिए पड़ा भटकना
Sun, 25 Apr 2021 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
संध्या शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) की उपमहाप्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी संध्या शर्मा (37) की शुक्रवार देर रात कोरोना से मौत हो गई। उनमें शुक्रवार दोपहर तबीयत खराब होने पर ऑक्सीजन की काफी कमी हो गई। काफी देर तक अस्पतालों में बेड तलाशा गया, लेकिन नहीं मिला। शाम के समय सेक्टर-30 जिला अस्पताल में जगह मिली। हालत बिगड़ने पर रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले वह कई साल तक दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन में कार्यरत थीं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जिले में कल 970 नए संक्रमित मरीज मिले। 6 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से चार मरीजों सेक्टर-39 कोविड अस्पताल व दो की कासना स्थित जिम्स में मौत हुई है। हालांकि, 363 मरीजों कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 29166 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 143 तक पहुंच चुका है। सक्रिय केसों की संख्या 5379 है। शुक्रवार को पहली बार जिले में रिकॉर्ड 1064 मरीज मिले थे। वहीं, 9 लोगों की मौत हुई थी। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34688 पहुंच चुका है।
विज्ञापन
वहीं, जिले में संक्रमण से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को जिले के 90 केंद्रों पर कुल 6840 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 3666 लोगों को सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र और 3174 लोगों को निजी अस्पतालों में टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 60 साल या इससे अधिक आयु वाले 860 लोगों को पहली डोज, 1882 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 साल के बीच के 3417 लोगों को पहली व 486 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 27 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 91 को दूसरी डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्करों में से 19 को पहली व 58 को दूसरी डोज दी गई।