फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News challan of 24 thousand was cut for the young man stunting on car for reel

रील के चक्कर में बन गई 'फिल्म': कटा 24 हजार का चालान, बीच सड़क पर चलती थार में किया स्टंट; साथ में थी कई कारें

Sat, 18 Feb 2023 10:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 Feb 2023 10:07 PM IST
सार

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि थार सागर यादव के नाम पर नोएडा एआरटीओ कार्यालय से पंजीकृत है। थार का नंबर व नाम, पता की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने, ट्रैफिक नियम को तोड़ने समेत अन्य मदों में चालान किए गए हैं। इस काफिले में शामिल अन्य कारों के बारे में भी ट्रैफिक पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Noida News challan of 24 thousand was cut for the young man stunting on car for reel
थार पर स्टंट करता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने पर एक बार फिर कार्रवाई की गई है। शनिवार सुबह सेक्टर-62 के डी-पार्क के पास थार सवार युवक के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में थार सवार युवक के पीछे इनोवा, स्कार्पियो समेत कई कारें दिखाई दे रही हैं। वीडियो में युवक स्टंट करता दिख रहा है। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से थार के पंजीकृत नंबर को ढूंढ निकाला। मामले में थार का 24 हजार रुपये का चालान काटा गया है। 

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि थार सागर यादव के नाम पर नोएडा एआरटीओ कार्यालय से पंजीकृत है। थार का नंबर व नाम, पता की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने, ट्रैफिक नियम को तोड़ने समेत अन्य मदों में चालान किए गए हैं। इस काफिले में शामिल अन्य कारों के बारे में भी ट्रैफिक पुलिस छानबीन कर रही है। काफिले में शामिल अन्य कारों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी कटा है चालान, सीज हुए वाहन
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि रील बनाने की दीवानगी में युवा वाहनों से खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ऐसा कर वह खुद व दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इससे पहले भी कई मामलों में चालान काटने के साथ वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इसी पांच फरवरी की शाम करीब तीन बजे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर रील बनाने का वीडियो वायरल होने पर आरोपियों की पहचान कर 28 हजार रुपये का चालान काटा गया। वहीं एक फरवरी को सेक्टर-62 के पास कार के बोनट पर तीन युवकों के बैठ कर रील बनाने के मामले में साढ़े तेईस हजार का चालान किया गया। इससे पहले सेक्टर-113 थाना पुलिस ने बिसरख निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर उनकी फॉर्च्यूनर जब्त कर ली थी।

20 फुट ऊंचे ओवरब्रिज पर रील बनाने वालों दो युवकों पर होगी कार्रवाई
जीटी रोड स्थित एनटीपीसी रेलवे लाइन के 20 फुट ऊंचे ओवरब्रिज पर दो युवकों ने जान खतरे में डालकर ने मोबाइल से रील बनाई। वायरल होने के बाद किसी ने इंस्टाग्राम पर पड़ी रील पुलिस को ट्वीट कर शिकायत कर दी है। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो बनाने वाले दोनों युवकों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed