{"_id":"5dbc7c068ebc3e017e52e1a3","slug":"noida-most-polluted-city-in-india-noida-news-noi470555418","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में सबसे प्रदूषित रहा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में सबसे प्रदूषित रहा नोएडा
विज्ञापन
देश भर में सबसे प्रदूषित रहा नोएडा
नोएडा। वायु प्रदूषण के पैमाने पर शुक्रवार को नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 499 दर्ज किया गया। जो इस मौसम में सबसे ज्यादा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर शुक्रवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक 496 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद दूसरे सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहे। वहीं दिल्ली तीसरे स्थान पर रही। राष्ट्रीय राजधानी मे एक्यूआई का स्तर 484 दर्ज किया गया।
नोएडा में प्रदूषण के हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर में कई स्थानों पर दिन में एक से ज्यादा बार एक्यूआई का स्तर 500 के पार पहुंच गया। जिससे प्रदूषण मापक मशीनें फेल हो गईं। जानकारों के मुताबिक शहर में एक्यूआई मापने के लिए लगाई गई मशीनें अधिकतम 500 का स्तर तक माप सकती हैं। इससे ज्यादा होने पर इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्मॉग की चादर से घिरा रहा। बढ़ते प्रदूषण को देख स्कूलों में बच्चों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने के निर्देश देने शुरू कर दिए हैं। कई क्रेच और छोटे स्कूलों ने अपने स्तर पर ही छुट्टी की घोषणा कर दी है।
पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर भी बढ़ा
शुक्रवार को शहर में पीएम 2.5 का स्तर सामान्य करीब नौ गुणा तक बढ़कर 500 माइक्रोग्राम/घन मीटर तक पहुंच गया। वहीं, पीएम-10 का औसत स्तर 489 माइक्रोग्राम/घन मीटर दर्ज किया गया। सेक्टर-116 में पीएम-10 का स्तर 613 और पीएम 2.5 का स्तर 354 दर्ज किया गया। सेक्टर-125 में पीएम-10 का स्तर 661 और पीएम-2.5 का स्तर 382 रिकॉर्ड किया गया। सेक्टर-1 नोएडा में पीएम-10 का स्तर 609 और पीएम-2.5 का स्तर 401 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रास्तों पर अभी भी उड़ रही है धूल
बढ़ते प्रदूषण का दोष कोई पंजाब और हरियाणा में पराली को दे रहा है तो कोई दिवाली पर छोड़े गए पटाखों को दे रहा है। मगर प्रशासनिक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गांव-देहात के मार्गों और ग्रेनो वेस्ट में बिल्डरों की साइट पर उड़ रही धूल पर रोक लगाने में नाकामयाब रहे हैं।
शहर एक्यूआई
नोएडा 499
ग्रेटर नोएडा 496
गाजियाबाद 496
दिल्ली 484
फरीदाबाद 479
गुरुग्राम 469
बुलंदशहर 401
नोट : सीपीसीबी की ओर से जारी शुक्रवार शाम 4 बजे के आंकड़े