फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Metro will be available every six minutes starting in November

Noida News: नवंबर से हर छह मिनट में मिलेगी नोएडा मेट्रो

Thu, 22 Oct 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Noida Metro will be available every six minutes starting in November
- पीक ऑवर में मेट्रो का इंतजार डेढ़ मिनट घटाने की तैयारी, शनिवार-रविवार के अंतराल और रात में संचालन का समय बढ़ाने पर भी मंथन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर से राहत मिल सकती है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) व्यस्त समय में मेट्रो के संचालन का अंतराल साढ़े सात मिनट से घटाकर छह मिनट करने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्रियों को मेट्रो के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा। यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू किए जाने की संभावना है। मेट्रो प्रबंधन शनिवार और रविवार को भी मेट्रो के अंतराल में बदलाव करने और रात में संचालन का समय बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो में हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में भीड़ बढ़ने के कारण मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल पीक ऑवर में साढ़े सात मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होती है। इसे घटाकर छह मिनट करने की तैयारी है। यह व्यवस्था सोमवार से शुक्रवार तक लागू करने की योजना है।
विज्ञापन




13 मेट्रो का हो रहा संचालन

वर्तमान में नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर 13 मेट्रो संचालित हो रही हैं, जबकि एक अतिरिक्त मेट्रो आरक्षित रखी जाती है। एनएमआरसी के अनुसार, इन मेट्रो में कुल 1,322 यात्रियों के सफर करने की क्षमता बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार-रविवार को भी घट सकता है अंतराल

एनएमआरसी सप्ताहांत में भी मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल शनिवार को मेट्रो करीब 10 मिनट और रविवार को 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होती है। इन अंतरालों को घटाने की संभावनाओं पर मंथन किया जा रहा है।




रात 11:25 बजे तक संचालन बढ़ाने पर मंथन

मेट्रो यात्रियों की ओर से रात में संचालन का समय बढ़ाने की मांग भी की जा रही है। फिलहाल एनएमआरसी की मेट्रो सेवा रात 10 बजे तक संचालित होती है। ऐसे में देर से निकलने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए एनएमआरसी संचालन का समय रात 11:25 बजे तक बढ़ाने के विकल्प पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed