{"_id":"629678c64b874b41d556c124","slug":"noida-may-get-the-gift-of-women-s-college-noida-news-noi6516826200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा को महिला महाविद्यालय की मिल सकती है सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा को महिला महाविद्यालय की मिल सकती है सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (प्रगति मिश्रा)। जिले के शैक्षणिक ढांचे में जल्द ही बड़े बदलाव सामने आने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा (जेवर व रबुपुरा ) में दो नए महाविद्यालय खोलने की योजना को शासन से मंजूरी मिल चुकी है और काम भी शुरू हो गया है। वहीं, विधायक पंकज सिंह ने अब नोएडा में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग शासन से की है। सूत्रों को कहना है कि सरकार ने इसे लगभग मंजूरी दे दी है। वहीं वर्तमान महाविद्यालयों में कोर्स बढ़ाने को लेकर भी योजना पर काम शुरू हो चुका है।
जिले में फिलहाल नोएडा व ग्रेटर नोएडा में एक एक सरकारी महाविद्यालय है। जिनमें पाठ्यक्रमों की संख्या बेहद सीमित है। ज्यादातर स्नातक परास्नातक परंपरागत कोर्सों का ही संचालन होता है। उनमें भी कई विषय ऐसे हैं, जिनमें स्नातक कोर्स तो हैं लेकिन परास्नातक पढ़ाई का विकल्प मौजूद नहीं है। ऐसे में जिले के छात्र संगठनमहाविद्यालयों की संख्या बढ़ाने और वर्तमान महाविद्यालयों में कोर्स बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठा था। इसके बाद स्थानीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में नए महाविद्यालय खोलने का आश्वासन दिया था। कुछ समय पहले ग्रेनों में दो महाविद्यालयों को शासन से मंजूरी मिली है। जेवर में खुलने वाले महाविद्यालय की योजना पर काम भी शुरू हो गया है। इसमें अधिकांश व्यावसायिक, तकनीकी कोर्सों का संचालन होगा, जो कि फिलहाल जिले के सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध नहीं है। उच्च शिक्षा अधिकारी, मेरठ मंडल प्रो.राजीव गुप्ता ने बताया कि नए खुल रहे महाविद्यालय में बीएससी फिल्म, बीएससी हॉस्पिटेलिटी, मैनेजमेंट जैसे व्यावसायिक कोर्सों को वरीयता दी जाएगी।
शासन से अनुमति का इंतजार
नोएडा विधायक पंकज सिंह द्वारा शासन को पत्र लिखकर नोएडा में महिला महाविद्यालय व दो नए इंटर कॉलेज खोलने की मांग शासन के समक्ष रखी गई है। विधायक पंकज सिंह ने बताय कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। नोएडा में महिला महाविद्यालय व इंटर कॉलेज खोलने के लिए शासन को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने पर इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा।