{"_id":"6427bf7acd39392571018d59","slug":"noida-man-and-woman-relative-reach-oyo-hotel-had-quarrel-man-killed-woman-arrested-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: प्रेमी-प्रेमिका साथ आए थे होटल, रूम में हुआ झगड़ा; आशिक ने महिला को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: प्रेमी-प्रेमिका साथ आए थे होटल, रूम में हुआ झगड़ा; आशिक ने महिला को उतारा मौत के घाट
Sat, 01 Apr 2023 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:54 PM IST
सार
पुलिस ने बताया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से करने की आशंका है। मृतक महिला की पहचान अनीता और आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ओयो होटल और मृतक महिला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी स्थित ओयो होटल में महिला की हत्या की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतका और आरोपी होटल में मिलने आए थे। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। शुक्रवार रात आठ बजे दोनों होटल गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
दोनों मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला आरोपी से आठ साल बड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से करने की आशंका है। मृतक महिला की पहचान अनीता और आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।
तीन साल से दोनों में था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार मृतका और आरोपी का तीन साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि मृतका अनीता का पति, आरोपी सोनू और महिला एक कपड़े की फैक्टरी में काम करते थे। तीन मई को आरोपी की शादी होनी थी, जिसका महिला विरोध जता रही थी।
यहां तक कि महिला दो बार प्रेगनेंट भी हुई थी। दोनों ने फर्जी नंबर लिखाकर ओयो में कमरा बुक किया था। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। महिला प्रेमी से उम्र में दस साल बड़ी है।