{"_id":"60b61c988ebc3e29b260a951","slug":"noida-man-and-lady-dead-body-found-in-room-police-says-death-due-to-bullet-injury-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कमरे में मिले युवक-युवती के शव, गोली लगने से हुई दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कमरे में मिले युवक-युवती के शव, गोली लगने से हुई दोनों की मौत
Tue, 01 Jun 2021 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:10 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी समेत विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सोरखा गांव में रहने वाली एक युवती और उसके साथी का शव मंगलवार सुबह कमरे में मिला। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद गोली मारकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी समेत विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाली सेक्टर 49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। अप्पर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली की सोरखा गांव के एक कमरे में युवक युवती का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में 22 वर्षीया दीप्ति दूबे और 25 वर्षीय अवनीश शर्मा का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है और मौके से पुलिस की टीम ने एक तमंचा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती दीप्ति शर्मा सिक्योरिटी गार्ड का काम करती थी और पिछले महीने ही सोरखा गांव के इस मकान में शिफ्ट हुई थी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अवनीश शर्मा के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह युवती से मिलने आता जाता रहता था। फिलहाल पुलिस की टीम मृतकों के घर वालों से संपर्क कर रही है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।