{"_id":"6177b5da754c2e00960e2fb7","slug":"noida-lawyer-shot-dead-four-police-teams-formed-to-nab-the-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: वकील की गोली मारकर हत्या, कातिल पकड़ने को पुलिस की चार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: वकील की गोली मारकर हत्या, कातिल पकड़ने को पुलिस की चार टीमें गठित
Tue, 26 Oct 2021 01:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:31 PM IST
सार
फेस-2 पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वकील निशांत को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक वकील निशांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में फेस-2 थाना क्षेत्र के इलाहबास गांव निवासी वकील निशांत की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फेस-2 पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वकील निशांत को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कातिलों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इस संबंध में नोएडा सेंट्रल के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि थाना फेस 2 क्षेत्र के अंतर्गत अधिवक्ता निशांत निवासी इलाहबास को गोली मारकर घायल करने व यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बंध में सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर परिवारजनों पूछताछ की। कुछ बिंदुओं पर जानकारी हुई है कि इनका परिवारजनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इनकी बहन का ससुराल पक्ष से भी विवाद चल रहा था। सभी बिदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन