नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर: 430 रहा AQI, ग्रेनो में 'गंभीर' श्रेणी में प्रदूषण; जानें कब मिलेगी राहत
गौतमबुद्ध नगर जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 430 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 402 दर्ज किया गया। विस्तार से पढ़ें पूर खबर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो दिन से सर्दी का सितम कुछ कम हो गया है, लेकिन प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज हुए वायु प्रदूषण से नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। ऐसे में नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 430 दर्ज किया गया। वहीं, 458 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का पहला और 440 एक्यूआई के साथ दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित रहा।
रविवार को सुबह से कोहरे की धुंध छाई थी और दोपहर तक हल्की धूप निकल आई थी लेकिन प्रदूषण की वजह से शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। ऐसे में विजिबिलिटी भी बहुत कम रही। रास्ते पर चलने वालों को बहुत मुश्किल हुई। वहीं, हल्की धूप में भी बादलों की आवाजाही बनी रही। बता दें कि शनिवार को भी नोएडा का एक्यूआई 388 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 332 रहा था। ऐसे में शनिवार का दिन नोएडा के लिए जनवरी का सबसे प्रदूषित दिन रहा था। इसके साथ ही नोएडा के सेक्टरों में बने एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी रविवार को वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में 400 पार दर्ज किया गया।
22 और 23 को बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक 19, 20 और 21 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा होने के बाद दोपहर तक धूप निकल आएगी, लेकिन 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में तापमान भी गिर सकते हैं।
सेक्टर के अनुसार एक्यूआई का स्तर
सेक्टर, एक्यूआई
सेक्टर-125 - 404
सेक्टर-62 - 412
सेक्टर-1 - 456
सेक्टर-116 - 443
नॉलेज पार्क-3 - 375
नॉलेज पार्क-5 - 429