फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida international Film City Shooting of more than 30 films be done simultaneously

Noida Film City: एक साथ हो सकेंगी 30 से अधिक फिल्मों की शूटिंग, पहली बार पता चला कौन-कौन से सेट होंगे अंदर

Tue, 20 Feb 2024 07:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Feb 2024 07:36 PM IST
सार

बेव्यू प्रोजेक्ट्स के महाप्रबंधक राजीव अरोड़ा ने बताया कि दुनिया भर की फिल्म सिटी का अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में नई फिल्म सिटी की अवधारण तैयार की गई है। फिल्म सिटी में प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोकेशन के भी सेट लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Noida international Film City Shooting of more than 30 films be done simultaneously
दुनिया भर की फिल्म सिटी का अध्ययन कर तैयार की जा रही नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने जा रही प्रदेश ही पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में एक साथ 30 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी। इसके लिए प्रदेश व देश के साथ विदेशों की प्रमुख लोकेशन से संबंधित सेट तैयार किए जाएंगे। विकासकर्ता कंपनी ने लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में परियोजना से संबंधित प्रस्तुतिकरण सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष दिया। 

विज्ञापन

फिल्म सिटी में अयोध्या का राम मंदिर, उत्तराखंड के चार धामों में शामिल केदारनाथ धाम समेत देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ प्रमुख लोकेशन के सेट होंगे। इसके अलावा लंदन, कनाडा, स्विट्जरलैंड जैसी प्राइम लोकेशन के भी सेट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यीडा सिटी के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ जमीन फिल्म सिटी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें से प्रथम चरण में 230 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी बनने जा रही है। इसकी विकासकर्ता कंपनी मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप ने फिल्म सिटी को बसाने की अवधारण तैयार कर ली है। इसे शासन से भी मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन

लखनऊ में चल रही तीन दिवसीय (19-21 फरवरी तक) जीबीसी में फिल्म सिटी का स्टॉल लगाया गया है। यहां फिल्म सिटी की झलक दिखने को मिल रही है। विकासकर्ता कंपनी द्वारा सीएम योगी और शासन के उच्चाधिकारियों के सामने दिए गए प्रस्तुतिकरण के मुताबिक विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैश इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में एक साथ 30 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी। 

बेव्यू प्रोजेक्ट्स के महाप्रबंधक राजीव अरोड़ा ने बताया कि दुनिया भर की फिल्म सिटी का अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में नई फिल्म सिटी की अवधारण तैयार की गई है। फिल्म सिटी में प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोकेशन के भी सेट लगाए जाएंगे। फिल्म सिटी बनने के बाद यह उससे भी बेहतर होगी और यहां आने वालों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। 

जीबीसी के लिए बनाए गए फिल्म सिटी के स्टॉल में फिल्म सिटी की खूबियों को दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म सिटी में थीम पार्क, मनोरंजन पार्क, स्टूडियो, गोल्फ क्लब, प्रमुख मंदिर समेत कई तरह के स्थायी सेट लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed