फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida International Airport Lucknow-bound flight delayed by nearly three hours irate passengers remained seat

उड़ान में देरी, यात्रियों का हंगामा: घंटों लेट लखनऊ जाने वाली फ्लाइट, नोएडा एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्री

Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
Digvijay Singh फिरदौस आलम, यमुना सिटी
फिरदौस आलम, यमुना सिटी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
सार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली एक फ्लाइट के समय पर उड़ान न भरने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Noida International Airport Lucknow-bound flight delayed by nearly three hours irate passengers remained seat
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली इंडिगो के विमान में तकनीकी दिक्कत आ गई। ऐसे में दावा है कि यात्रियों को करीब पौने चार घंटे परेशान होना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। कुछ यात्रियों की एयरपोर्ट मौजूद कर्मचारी से बहस भी हो गई। कुछ यात्री वहीं जमीन पर बैठ गए। यात्रियों में नाराजगी बढ़ते देख बाद में इन यात्रियों को दूसरे विमान से लखनऊ रवाना किया गया। इसके कारण दो और फ्लाइट लेट हो गईं। लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दोपहर बाद करीब 3:05 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन, यह शाम करीब 6:50 बजे टेक ऑफ हो पाई, जिस कारण करीब पौने चार घंटे तक यात्रियों को जूझना पड़ा। झल्लाए यात्रियों ने विरोध भी किया और हंगामा किया।

विज्ञापन



पांच से छह यात्रियों ने किया टिकट कैंसल
सूत्रों के मुताबिक, पांच से छह यात्रियों ने टिकट भी कैंसिल करा दी। हालांकि एयरलाइंस ने दूसरे विमान का इंतजाम किया और यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना एयरपोर्ट थाने को दी। पुलिस का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के बाद विमान बदला गया। विमान बदलने में समय लगता है। इसका असर अन्य फ्लाइट पर भी पड़ा। बेंगलुरु जाने वाली अकासा की फ्लाइट शाम 4:30 के बजाय 20 मिनट देरी से 4:50 बजे उड़ान भर सकी। साथ ही भोपाल जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:20 के बजाय शाम 6:40 बजे करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से गई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत हुई है।
विज्ञापन


लखनऊ से आने वाली फ्लाइट हुई रद्द
इंडिगो एयरलाइंस की बुधवार की रात लखनऊ से 22:50 बजे नोएडा एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। नोएडा एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार को सुबह 5:50 बजे लखनऊ जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। इन फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इंडिगो एयरलाइंस का कहना है कि तकनीकी दिक्कत आने के बाद एयरक्राफ्ट बदला गया। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया। जिनको जरूरत थी, उनके टिकट कैंसिल करा दिए गए। हंगामे जैसी बात नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यात्रियों के तबीयत भी बिगड़ी
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कुछ अधिक समय तक इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई। वह काफी देर तक परेशान रहीं। हालांकि, बाद में वह ठीक हो गए। ऐसे में यात्रियों ने एयरलाइंस की सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं।


बदइंतजामी को लेकर यात्रियों ने उठाए सवाल
जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाले यात्रियों ने एयर पोर्ट पर सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में बनी नोएडा एयरपोर्ट से आने और जाने वाली फ्लाइट में अक्सर देरी हो जाती है। इसको लेकर कुछ यात्रियों में नाराजगी देखने को भी मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed