फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Inauguration of the martyrs memorial built in the memory of martyred journalist during the Covid era

नोएडा: कोरोना काल में शहीद पत्रकारों की याद में बने शहीद स्मारक का लोकार्पण, कई गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 03 Oct 2023 01:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 03 Oct 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार
एनएमसी के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने बताया कि यह स्मारक त्रिकोणीय आकार का है, जिसके गोलाकार आधार पर तीन मुख हैं। इसकी ऊंचाई छह मीटर है। त्रिकोणीय मीडिया की तीन धाराओं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल को संदर्भित करती है...
loader
Noida: Inauguration of the martyrs memorial built in the memory of martyred journalist during the Covid era
Jayant Chaudhary - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए देशभर में 497 पत्रकारों की मृत्यु हो गई थी। उन पत्रकारों की याद में नोएडा के सेक्टर-72 स्थित स्मृति वन में राष्ट्रीय स्मारक स्थापित किया गया है। इसका लोकार्पण सोमवार को किया गया। लोकार्पण अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री, दैनिक जागरण के समूह संपादक विष्णु त्रिपाठी और यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने किया।

बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस स्मारक का लोकार्पण किया गया। सभी ने शहीद पत्रकारों को पुष्प चढ़कर चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। 11 बजे से शाम तीन बजे तक शहीद पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान भाजपा सांसद महेश शर्मा ने मीडिया क्लब के काम को सराहा है।

स्मारक का त्रिकोणीय आकार

एनएमसी के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने बताया कि यह स्मारक त्रिकोणीय आकार का है, जिसके गोलाकार आधार पर तीन मुख हैं। इसकी ऊंचाई छह मीटर है। त्रिकोणीय मीडिया की तीन धाराओं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल को संदर्भित करती है। पूरा स्मारक काले संगमरमर से बना है, जो दिवंगत साथियों को हार्दिक श्रद्धांजलि का प्रतीक है। यह स्मारक कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना, भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की इच्छा और 'पहले समाचार' की भावना को दर्शाता है।

Rakesh Tikait
Rakesh Tikait - फोटो : Amar Ujala

पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रेस के लोग फ्रंटलाइन पर काम करते हैं। चाहे वह युद्ध का मैदान हो या पराली जलाने की स्थिति हो, उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाना होता है। कोरोना के दौरान पत्रकारों ने ग्राउंड रिपोर्टिंग की और दुनिया को महामारी के बारे में बताया। कोविड-19 के दौरान चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्हें सभी किसान श्रद्धांजलि देते हैं।

पत्रकारों के राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचे अखिलेश यादव

वहीं, नोएडा मीडिया क्लब के द्वारा बनाए गए पत्रकारों के राष्ट्रीय स्मारक पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रविवार की शाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्मारक का अवलोकन किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, "नोएडा मीडिया क्लब ने एक एतिहासिक कार्य किया है, जिसे इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा बनाया गया स्मारक देश का इकलौता पत्रकारों को समर्पित स्मारक है। यह बहुत बड़ी बात है। कोविड-19 के दौरान चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों ने अपनी जान गंवाई है। इस स्मारक के माध्यम से हमेशा उनको याद किया जाएगा। नोएडा मीडिया क्लब ने उन पत्रकारों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। पूरे देश की मीडिया क्लब को नोएडा मीडिया क्लब से सीख लेनी चाहिए।"

शहीद स्मारक का लोकार्पण
शहीद स्मारक का लोकार्पण - फोटो : Amar Ujala

ये रहे उपस्थित

स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, सांसद भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह नागर, प्रकाश अस्पताल समूह के एमडी डा. वीएस चौहान, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, रामशरण नागर एडवोकेट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डीपी यादव, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, उपाध्यक्ष अजित सिंह दौला, रालोद के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रवीर सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, सपा नेता सुनील चौधरी, फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, नोएडा कमिश्नरी में तैनात एडीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा, कांग्रेस नेता पवन शर्मा, सपा नेता दीपक विग, मनोज चौहान, कुंवर बिलाल बर्नी, अन्नू पंडित, कांग्रेस नेता चौधरी रघुराज सिंह, समाजसेवी सोनू यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर, महामंत्री विनोद सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, व्यवस्थापक रिंकू यादव, नोएडा मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा, सुरेश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी, मोहम्मद आजाद, विनोद अग्निहोत्री, संजीव यादव, आरपी रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार मुखराम सिंह, दिनेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, आंचल यादव, मोहम्मद बिलाल, लाल सिंह, देवदत्त शर्मा, अंजना भागी, सलामत मियां, संतोष सिंह, वीके अवस्थी, मोहम्मद राजा, प्रिया राणा, अभिमन्यु पांडेय, इकबाल, देवेन्द्र बैसोया, निरंकार सिंह, जगदीश शर्मा, अम्बरीश त्रिपाठी, सौरभ राय, संगीता चौधरी, प्रियंका राणा, सुश्री सुनैना सिंह, अकरम चौधरी, देव गुर्जर, अरविंद उत्तम, मोहम्मद इमरान, हिमांशु शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed