{"_id":"63e875063012e80ea403b95b","slug":"noida-hut-caught-fire-due-to-cylinder-explosion-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोग झुलसे, एक नवजात समेत दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोग झुलसे, एक नवजात समेत दो बच्चों की मौत
Sun, 12 Feb 2023 10:44 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:44 AM IST
सार
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से झुग्गी में आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए। जिनमें से एक नवजात बच्ची समेत दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झुग्गी में फटा सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-8 स्थिति झुग्गी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसमें जलकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नोएडा में शनिवार देर रात करीब 02:52 बजे थाना फेस-1 के डी-221 सेक्टर-8 पक्की झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, आग की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस की दो यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुईं और मात्र चार मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गई, वहां जा कर देखा तो घरेलू गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोग झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल पुलिस बल द्वारा जिला अस्पताल निठारी भेजा गया, जिसमें से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो बच्चे की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का बच्चा और 12 दिन की नवजात लड़की शामिल है। अन्य घायल चार लागों को सफदरगंज दिल्ली के लिये रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। एडीसीपी नोएडा, सीएफओं नोएडा, एसीपी दो नोएडा व थाना प्रभारी फेस 1 मय पुलिस बल के मौके पर मौजूद है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस सिलेण्डर में लीकेज की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है। थाना फेस 1 पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन