{"_id":"6445ea68f6fa4e191a0083b3","slug":"noida-hindi-news-challan-of-bike-stunting-youth-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बाइक का अगला पहिया उठा कर किया स्टंट, पुलिस ने चालान काटते हुए की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बाइक का अगला पहिया उठा कर किया स्टंट, पुलिस ने चालान काटते हुए की जब्त
Mon, 24 Apr 2023 08:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:03 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए आजकल शहर के युवा बाइक व कार से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जनवरी से अब तक कुल 65 स्टंट की घटनाएं सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
challan
- फोटो : istock
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-71 में एक युवक ने बाइक का अगला पहिया उठाकर स्टंट किया। इसका वीडियो वायरल होने पर यातायात पुलिस ने बाइक का चालान काटते हुए उसे जब्त भी कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए आजकल शहर के युवा बाइक व कार से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जनवरी से अब तक कुल 65 स्टंट की घटनाएं सामने आ चुकी है। सेक्टर- 71 के मामले के अलावा बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास अवैध तरीके से बस को खड़ी कर सवारी बैठाने के मामले में भी यातायात पुलिस ने दो हजार रुपये का चालान किया है। डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्टंट करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाता है। वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन