{"_id":"6613bc292e69a7c84000af0c","slug":"noida-gun-manufacturing-factory-busted-four-and-accused-arrested-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश; चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी, तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश; चार गिरफ्तार
Mon, 08 Apr 2024 03:13 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:13 PM IST
सार
नोएडा में एक तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने लो पार्ट इंडिया इंडस्टरीज लिमिटेड के नाम से फैक्टरी खोली थी
विज्ञापन
तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली। यहां तमंचा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ा चौगापुर गोल चक्कर के समीप से पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
चारों गाजियाबाद मोरटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। इन आरोपियों ने लो पार्ट इंडिया इंडस्टरीज लिमिटेड के नाम से फैक्टरी खोली थी। इस फैक्ट्री की आड़ में तमंचा फैक्टरी संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को कब्जे से 111 अधबने तमंचे, नौ तमंचे बरामद हुए हैं। इसके अलावा 15 लाख की कीमत की एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहफहद, बादल कुमार, शिवमपाल और सादिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन