फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida Garden galleria bar girl molested and asked what is your rate video viral

'मेरा रेट पूछा': गार्डेन गैलेरिया मॉल में फिर बवाल, युवती ने रो-रोकर बताई आपबीती; सीएम योगी से न्याय की गुहार

Tue, 06 Aug 2024 01:51 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

गार्डेन गैलेरिया के बार में डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिला के रेट पूछने और दूसरे पक्ष की युवती के हाथ पकड़ने का आरोप है।

विज्ञापन
noida Garden galleria bar girl molested and asked what is your rate video viral
गार्डेन गैलेरिया मॉल में छेड़छाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेक्टर-38ए स्थित गार्डेन गैलेरिया के एक बार में रविवार रात को डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष की महिला के रेट पूछने व दूसरे पक्ष की युवती के हाथ पकड़ने को लेकर मारपीट हुई।

विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि एक पक्ष किसी पुलिस अधिकारी के परिवार से है। इस मामले में एक पक्ष की महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक मिनट 59 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला का कहना है कि वह अपने पति व देवर के साथ गार्डेन गैलेरिया गई थी। तभी डांस के दौरान एक पक्ष के युवकों ने महिला से रेट पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से नाराज महिला के पति व देवर ने विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष की महिलाएं भी एक दूसरे से भिड़ गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग पुलिस चौकी पहुंचे। वहां काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी चलती रही।


बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कहती हुई दिखाई दे रही है कि पुलिस एक पक्ष की ही सुन रही है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed