फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Four arrested for killing friend on suspicion of informer half-burnt body of youth was found in the forest of Jalpura village

नोएडा: मुखबिरी के शक में दोस्त की हत्या करने में चार गिरफ्तार, जलपुरा गांव के जंगल में मिला था युवक का अधजला शव

Wed, 30 Mar 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 11:01 PM IST
सार

सभी बदमाशों ने औद्योगिक क्षेत्र की बंद फैक्ट्रियों में चोरी की थी। इसमें बदायूं निवासी विवेक भी शामिल था। हालांकि, पूर्व में किसी मामले में उसका नाम शामिल नहीं होने से वह पकड़ा नहीं जा सका था। इससे चारों आरोपियों को शक हुआ कि विवेक पुलिस का मुखबिर है।

विज्ञापन
Noida: Four arrested for killing friend on suspicion of informer half-burnt body of youth was found in the forest of Jalpura village
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त विवेक की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी फारूख उर्फ सफी और संजय, फिरोजाबाद निवासी आकाश और औरैया निवासी मोहन के रूप में हुई है। आरोपियों को शक था कि विवेक पुलिस की मुखबिरी करता था। मामले में एक आरोपी अमन फरार है।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा इलामारन जी. ने बताया कि सभी बदमाशों ने औद्योगिक क्षेत्र की बंद फैक्ट्रियों में चोरी की थी। इसमें बदायूं निवासी विवेक भी शामिल था। हालांकि, पूर्व में किसी मामले में उसका नाम शामिल नहीं होने से वह पकड़ा नहीं जा सका था। इससे चारों आरोपियों को शक हुआ कि विवेक पुलिस का मुखबिर है। इसी वजह से जांच में उसका नाम नहीं आता है।

विज्ञापन

आरोपियों ने विवेक की हत्या की साजिश रची। 25 मार्च की रात बाहर घुमाने के बहाने विवेक को बुलाकर उस पर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी शव जलपुरा गांव के जंगल में ले गए। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपी डेरीन गांव में किराये के कमरे में रह रहे थे और नेपाल भागने की फिराक में थे। इसके लिए वह रुपयों के इंतजाम में लगे थे।

उन्होंने बताया कि गिरोह सरगना फारूख के खिलाफ इकोटेक- 3 थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज हैं। पुलिस इन्हें पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed