फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida flat buyers protest at jantar mantar

जंतर-मंतर पर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट के खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2019 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
noida flat buyers protest at jantar mantar
फोटो
विज्ञापन

जंतर मंतर पर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट के खरीदारों का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के सैकड़ों फ्लैट खरीदारों ने नेफोवा के नेतृत्व में शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। खरीदारों ने प्रदेश सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार से अधूरे प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। ताकि, उन्हें सपनों का घर मिल सके। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अफसरों को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। शनिवार दोपहर तीन बजे नेफोवा के नेतृत्व में सैकड़ों फ्लैट खरीदार दिल्ली पहुंचे। इनमें नोएडा और गेनो वेस्ट के आम्रपाली, रुद्रा बिल्डवेल, कासा ग्रींस वन, अर्थ, सुपरटेक, यूनिटेक, जेपी, शुभकामना, एयरविल, टुडे होम्स, एवीजे हाइट्स, राजपूत बिल्डर, संपदा लीविया, अंसल एपीआई आदि प्रोजेक्टों के खरीदार शामिल थे। केंद्र सरकार से फ्लैट दिलाओ या फिर कफन दो की मांग की है।
ईएमआई के बोझ तले खरीदार
नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने बताया कि ज्यादातर प्रोजेक्टों का निर्माण कई वर्षों से बंद है। बिल्डर फरार है। फ्लैट खरीदार किराया और ईएमआई के बोझ तले दबे हैं। कहीं, कोई सुनवाई नही हो रही है। रेरा से भी कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री तक कई बार अपनी बात पहुंचा चुके है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बिना फ्लैट खरीदारों को न्याय नहीं मिल सकता।
विज्ञापन

ये मांगें उठाईं
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से मांग की है कि अगले सप्ताह पेश होने वाले बजट में प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए अलग से फंड की व्यवस्था की जाए। 2020 तक पूरा कराने की जिम्मेदारी सरकार लें। रेरा सेंट्रल की निगरानी में निर्माण पूरा कराए। फ्लैट खरीदारों के बैंक ईएमआई पर तत्काल रोक लगाई जाए। ऋण ब्याज माफी मिले। प्रदर्शन में राजेश कुमार सिंह, इंद्रीश गुप्ता, जोगिंदर सिंह, अमित गुप्ता, अजय भान खरीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed