{"_id":"639e7d2c9f8faf41f60ee7ce","slug":"noida-fierce-collision-between-two-buses-on-noida-greater-noida-expressway-three-passengers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, 13 घायल
Sun, 18 Dec 2022 08:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:08 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नॉलेज पार्क के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : ani
विस्तार
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह को दो बस के बीच ओवरटेक करने के दौरान भीषण सड़क हो गया। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बस ने दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके परखच्चे उड़ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर लोगों को रेस्क्यू किया और यथार्थ हॉस्पिटल और जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब पांच बजे एक बस मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 157 के पास आवर टेक करने में प्रतापगढ़ वाली बस ने एमपी वाली बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों बसों में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय आधे से ज्यादा लोग बस में सो रहे थे। बस में चीख-पुकार मचने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को रेस्क्यू बाहर निकालकर 3 को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।