{"_id":"61d6d61a2dba7138796fed21","slug":"noida-farmers-gherao-the-authority-office-accusing-it-of-not-resolving-after-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का किया घेराव, आश्वासन के बाद समाधान नहीं करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का किया घेराव, आश्वासन के बाद समाधान नहीं करने का आरोप लगाया
Thu, 06 Jan 2022 05:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 06 Jan 2022 05:15 PM IST
सार
किसानों का कहना है कि 27 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण पर हुई वार्ता में नोएडा अथॉरिटी के अफसरों ने चार जनवरी तक समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के सामने टैंट लगाकर धरना देते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में किसानों ने एक बार फिर प्राधिकरण और सेक्टर 14 में अफसरों के आवास को घेर लिया है। किसानों का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद आश्वासन के बाद समस्या निपटाने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि 27 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण पर हुई वार्ता में नोएडा अथॉरिटी के अफसरों ने चार जनवरी तक समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया इसीलिए अब मजबूरन किसान अफसरों के कार्यालय के बाहर आकर टेंट लगाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में गिरफ्तारी नहीं देंगे। पुलिस और अफसरों से हर तरह से आर-पार की लड़ाई के लिए किसान तैयार हैं।