फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida : Fake e-mails being sent in the name of getting blue tick, be careful

Noida : ब्लू टिक दिलाने के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी ई-मेल, क्लिक करते ही डाटा हो सकता है चोरी, सावधान रहें

Sat, 05 Nov 2022 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुशांत समदर्शी, नोएडा
सुशांत समदर्शी, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 07:07 AM IST
सार

Noida : भेजे जा रहे ई-मेल में लिंक है। जिसे क्लिक करते ही यूजर का डाटा चोरी हो सकता है वह साइबर फ्राड का शिकार हो सकते हैं। यूपी साइबर पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें आई हैं। पुलिस ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
Noida : Fake e-mails being sent in the name of getting blue tick, be careful
Twitter blue tick

विस्तार

ट्विटर की तरफ से ब्लूटिक के लिए शुल्क लेने की बात सामने आते ही साइबर जालसाजों ने ट्विटर अकाउंट वेरीफिकेशन करने नाम पर लोगों को फर्जी ई-मेल भेजने शुरू कर दिए हैं। भेजे जा रहे ई-मेल में लिंक है। जिसे क्लिक करते ही यूजर का डाटा चोरी हो सकता है वह साइबर फ्राड का शिकार हो सकते हैं। यूपी साइबर पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें आई हैं। पुलिस ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक यूजर्स से शुल्क लेने की बात कही है। एलन मस्क ने ट्वीट कर अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए आठ डॉलर लेने की घोषणा की है। इससे ट्विटर यूजर्स में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


कोई अपना ब्लू टिक बचाने के लिए तो कोई ब्लू टिक हटाने को लेकर गूगल पर सर्च कर रहा है। इसका फायदा अब साइबर जालसाज उठा रहे हैं। साइबर क्रिमिनल लोगों को फर्जी ई-मेल भेजकर अकाउंट वेरीफिकेशन का झांसा दे रहे हैं। इनमें ब्लूटिक बचाने की जानकारी देने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे जा रहे ई-मेल में तरह-तरह के लिंक हैं। अगर कोई यूजर्स ई-मेल में दिए गए लिंक को क्लिक करता है तो अपना डाटा से हाथ धो सकता है। उसके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है। 

यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह का कहना है कि साइबर क्रिमिनल ब्लूटिक बचाने की जानकारी देने के नाम पर लोगों के पास ईमेल कर रहे हैं और उसमें दिए गए लिंक को क्लिक करने के लिए कह रहे हैं। इस पर कतई भरोसा ना करें और लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। 

फर्जी ई-मेल में इस तरह की दी जा रही जानकारी
साइबर जालसाज ट्विटर यूजर्स को फर्जी ई-मेल भेज रहे हैं। जिसमें यह बताया जा रहा है कि अपनी ब्लूटिक बचाने के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं। कई बार तो लोगों से कुछ पैसे लिए जा रहे हैं। दरअसल यह ई-मेल इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि यूजर्स को इन पर भरोसा हो जाए। इस तरह के फर्जी ईमेल में ट्विटर वार्निंग, गेट ब्लूटिक, बी वेरीफाइड जैसे नाम से भेजे जा रहे हैं। 


ट्विटर पर ब्लूटिक बचाए रखने के नाम पर ई-मेल भेजकर लोगों से फ्रॉड करने के प्रयास के मामले सामने आए हैं। इस तरह के किसी ई-मेल पर भरोसा नहीं करें। किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें। 
-  प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसपी, यूपी साइबर क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed