{"_id":"6af4029ca988a48dcd06b4a6","slug":"noida-elevated-road-tested-using-ultrasonic-guided-waves-technology-by-us-expert-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमेरिकी विशेषज्ञ ने तरंगों से परखी नोएडा एलिवेटेड रोड की मजबूती, अल्ट्रासाउंड गाइडेड वेव्स तकनीक से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमेरिकी विशेषज्ञ ने तरंगों से परखी नोएडा एलिवेटेड रोड की मजबूती, अल्ट्रासाउंड गाइडेड वेव्स तकनीक से जांच
Wed, 11 Nov 2026 12:26 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:26 PM IST
सार
नोएडा एलिवेटेड रोड की मजबूती अमेरिकी विशेषज्ञ ने तरंगों से परखी। आईआईटी ने अमेरिका से अल्ट्रासोनिक गाइडेड वेव्स तकनीक के विशेषज्ञ को बुलाया था। तरंगों के जरिये विशेष परीक्षण किया गया। इसमें गड्ढे वाले पैनल के अलावा अन्य जगह कमजोरी नहीं मिली।
विज्ञापन
Noida Elevated Road
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-27 से 61 के बीच बने 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड की जांच पूरी हो गई है। सेक्टर-33 के सामने गड्ढा होने के बाद आईआईटी रुड़की ने जांच शुरू की थी। रोड की मजबूती बिना तोड़फोड़ के परखी गई है।
इसके लिए आईआईटी ने अमेरिका से अल्ट्रासोनिक गाइडेड वेव्स तकनीक के विशेषज्ञ को बुलाया था। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, तरंगों के जरिये विशेष परीक्षण किया गया। इसमें गड्ढे वाले पैनल के अलावा अन्य जगह कमजोरी नहीं मिली।
आईआईटी ने आभासी परीक्षण के जरिये मरम्मत का विकल्प तलाशा है। इसमें कम से कम तोड़फोड़ करने पर मंथन हुआ है। बृहस्पतिवार तक आईआईटी की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद नीचे से शटरिंग लगाकर गड्ढे और आसपास के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए आईआईटी ने अमेरिका से अल्ट्रासोनिक गाइडेड वेव्स तकनीक के विशेषज्ञ को बुलाया था। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, तरंगों के जरिये विशेष परीक्षण किया गया। इसमें गड्ढे वाले पैनल के अलावा अन्य जगह कमजोरी नहीं मिली।
विज्ञापन
आईआईटी ने आभासी परीक्षण के जरिये मरम्मत का विकल्प तलाशा है। इसमें कम से कम तोड़फोड़ करने पर मंथन हुआ है। बृहस्पतिवार तक आईआईटी की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद नीचे से शटरिंग लगाकर गड्ढे और आसपास के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पहली बार 18 अक्तूबर को हुआ था गड्ढा
एलिवेटेड रोड की सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन में 18 अक्तूबर को पहली बार गड्ढा हुआ था। प्राधिकरण ने इसे भरवा दिया था। लेकिन 20 अक्तूबर को उसी जगह दोबारा गड्ढा हो गया। इसके बाद 21 अक्तूबर से सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर आवागमन बंद है।
प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की से जांच कराई है। गड्ढा बिटुमिन की परत में नहीं, बल्कि नीचे बने कंक्रीट के पैनल में हुआ है। यह पैनल 11 मीटर लंबा और 2.5 मीटर चौड़ा है। एलिवेटेड रोड के लिए कंक्रीट के पैनल दूसरी जगह तैयार किए गए थे। बाद में इन्हें निर्माण स्थल पर लगाया गया था।
कंक्रीट झड़ने से पूरे एलिवेटेड रोड की मजबूती पर सवाल उठे थे। इसलिए प्राधिकरण ने विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया। मजबूती जांच के पारंपरिक तरीके में एलिवेटेड रोड की बिटुमिन परत तोड़ी जाती है। इसके बाद नीचे से कंक्रीट के नमूने निकाले जाते हैं।
आईआईटी को करीब 15 लाख रुपये का भुगतान करेगा प्राधिकरण
इससे अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसलिए आईआईटी ने अल्ट्रासोनिक गाइडेड वेव्स तकनीक से परीक्षण कराने का निर्णय लिया। इसमें किसी तरह की तोड़फोड़ या कटिंग नहीं हुई। जांच के लिए प्राधिकरण आईआईटी को करीब 15 लाख रुपये का भुगतान करेगा।क्या होता है कि अल्ट्रासाउंड गाइडेड वेव परीक्षण
यह एक एक आधुनिक गैर-विनाशकारी परीक्षण तकनीक है जिसका उपयोग मुख्य रूप से लंबी धातु की पाइपलाइनों और संरचनाओं में जंग या दरारों का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह कम आवृत्ति वाली अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग करके एक ही स्थान से दर्जनों मीटर लंबी पाइपलाइन की पूरी दीवार की मोटाई की तेजी से जांच करने में सक्षम बनाती है।निर्माण के दौरान अधिक कंपन से कमजोर हुआ पैनल
प्राधिकरण के इंजीनियरों के मुताबिक, गड्ढे वाले कंक्रीट पैनल के कमजोर होने की वजह निर्माण के दौरान अधिक कंपन हो सकती है। कास्टिंग यार्ड में कंक्रीट के बड़े हिस्से तैयार किए जाते हैं। सीमेंट, मौरंग और अन्य सामग्री का मिश्रण सांचे में डाला जाता है। इसके बाद वाइब्रेटर से मिश्रण को दबाया जाता है। इससे कंक्रीट को मजबूती मिलती है। आशंका है कि इस दौरान अधिक कंपन से पैनल कमजोर हुआ होगा।
एलिवेटेड रोड पर हुए गड्ढे को गंभीरता से लिया गया है। आईआईटी से इसकी जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। आईआईटी की ओर से सुझाए गए तरीके से ही गड्ढे की मरम्मत कराई जाएगी। - वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण