{"_id":"61804fd702e38b58e70d9f71","slug":"noida-district-hospital-vaccination-till-10-pm-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगेंगे टीके
Tue, 02 Nov 2021 02:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:17 AM IST
सार
अस्पताल में टीकाकरण दो शिफ्ट में होगा और स्लॉट बुक किए बिना केवल कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीकाकरण किया जायेगा। हर आयु वर्ग का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
noida district hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में कोविड टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की गई है। जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि केवल जिला अस्पताल में ही यह सुविधा दी जा रही है। सोमवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। दो शिफ्ट में टीकाकरण होगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 3 और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक पहली और दूसरी डोज लगवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
स्लॉट बुक किए बिना केवल कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीकाकरण किया जायेगा। हर आयु वर्ग का टीकाकरण होगा।