फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida-Delhi Metro will issue

Noida News: नोएडा-दिल्ली मेट्रो में एक ही एप से निकलेगी क्यूआर टिकट

Wed, 10 Sep 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Noida-Delhi Metro will issue
नोएडा। नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को क्यूआर टिकट निकालने के लिए अब अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं होगी। एक एप के जरिए दोनों मेट्रो का क्यूआर टिकट निकाल यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) दोनों मेट्रो के लिए कॉमन क्यूआर टिकट की सुविधा लांच करने जा रहा है। मौजूदा समय में दोनों मेट्रो कॉरपोरेशन की बात करें तो नोएडा मेट्रो का एनएमआरसी एप है वहीं दिल्ली मेट्रो का मोमेंटम 2.0 नाम से एप है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न ऐप से क्यूआर टिकट देने की व्यवस्था की हुई है। लेकिन नोएडा मेट्रो में ऐसा नहीं था। ऐसे में अगर कोई क्यूआर टिकट से यात्रा करता है तो उसे दिल्ली और नोएडा मेट्रो दोनों के एप अलग-अलग रखने होते हैं। इसी तरह मेट्रो कार्ड भी अलग-अलग रहते हैं। कार्ड एक करने की प्रक्रिया मंत्रालय स्तर पर चल रही है। एनएमआरसी ने ने अपनी टिकट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगे विभिन्न ई-वॉलेट से भी टिकट देने की योजना बनाई हुई है। इसको लेकर भी कवायद चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed