{"_id":"6001e1dd8ebc3e31cf433ec2","slug":"noida-contractor-held-hostage-in-gaziabad-after-honey-trapped-7-arrested-noida-news-noi5601131194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप में फंसाकर ठेकेदार को किया अगवा, 2 लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप में फंसाकर ठेकेदार को किया अगवा, 2 लाख की फिरौती मांगी
विज्ञापन
नोएडा। हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने एक ठेकेदार को अगवा कर बंधक बना लिया। उसके घरवालों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने गाजियाबाद के एक गांव में दबिश देकर ठेकेदार को सकुशल रिहा करा लिया। पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल भेजे गए आरोपियों की पहचान मसूरी गाजियाबाद निवासी मतीन, नाहल निवासी वकील, राशिद, अशरफ, शबनम, रोशन और मेरठ निवासी इमरान के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, 20 हजार नकद और इनोवा बरामद हुई है।
नोएडा सेंट्रल के अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-80 ककराला निवासी एक शख्स ठेकेदार है। बृहस्पतिवार शाम को वह अपनी इनोवा से घर से बाहर निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। आधी रात को ठेकेदार के चचेरे भाई के पास फोन आया। फोन करने वाले ने भाई को छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये मांगे। अपहरण और फिरौती की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली फेज-2 पुलिस को दी गई।
आला अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की। पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में दबिश देकर एक घर से अपहृत ठेकेदार को सकुशल रिहा करा लिया। पुलिस की टीम ने हनी ट्रैप गैंग का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शबनम और रोशन ने हनी ट्रैप में फंसाया
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शबनम और रोशन ने ठेकेदार से बातचीत कर हनी ट्रैप में फंसाया था। बातचीत में दोनों महिलाओं ने ठेकेदार को फेस-2 क्षेत्र में बुलाया था। जहां उसे अगवा कर लिया गया। ठेकेदार को बंधक बनाकर परिजनों से फिरौती मांगी गई। पुलिस के मुताबिक अशरफ इस गिरोह का सरगना है। पिछले दिनों अशरफ की मुलाकात ठेकेदार से हुई थी। तभी उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। अशरफ ने शबनम और रोशन को ठेकेदार का मोबाइल नंबर दिया था।
पिछले वर्ष वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसाकर किया गया था अगवा
वर्ष 2020 में शहर में एक वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसाकर अगवा करने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। वैज्ञानिक को महिला समेत 6 आरोपियों ने सेक्टर-32 सिटी सेंटर से अगवा कर लिया था। वैज्ञानिक को कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के होटल में बंधक बनाया गया था। पुलिस ने पूरे गिरोह को पकड़ वैज्ञानिक को मुक्त करा लिया था। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।