{"_id":"63c101a92070d6664d14fe71","slug":"noida-class-10-student-stabbed-to-death-while-returning-home-from-alaw-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अलाव से हाथ सेंककर लौट रहा था घर, रास्ते में हाईस्कूल के छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अलाव से हाथ सेंककर लौट रहा था घर, रास्ते में हाईस्कूल के छात्र की हत्या
Fri, 13 Jan 2023 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:46 PM IST
सार
दीपक गुरुवार रात करीब आठ बजे अलाव से हाथ सेंककर घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने छात्र की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में गुरुवार रात हाईस्कूल के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फर्रुखाबाद का दीपक सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में परिवार के साथ रहता था। वह हाईस्कूल का छात्र था। जबकि पिता दिहाड़ी कामगार है।
विज्ञापन
दीपक गुरुवार रात करीब आठ बजे अलाव से हाथ सेंककर घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने छात्र की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को छात्र को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। घटना के अनावरण के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि करीब चार दिन पहले मृतक छात्र का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।