फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida-Chandigarh competition in Golden City category

Noida News: स्वच्छ सर्वेक्षण गोल्डन सिटी श्रेणी में नोएडा-चंड़ीगढ़ के बीच मुकाबला

Tue, 15 Jul 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Noida-Chandigarh competition in Golden City category
-12500 नंबर का था 2024 का सर्वेक्षण, 17 को आएगा परिणाम, नोएडा को मिला समारोह का आमंत्रण
विज्ञापन


-नोएडा 18 शहरों के साथ गोल्डन सिटी श्रेणी में हुआ था शामिल
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणाम 17 जुलाई को आने हैं। 2023 के सर्वेक्षण के आधार पर देश के टॉप 18 शहरों को गोल्डन सिटी श्रेणी में रखा गया था। इन शहरों के सामने शर्त यह है कि 2024 में ये तभी गोल्डन सिटी श्रेणी में रह पाएंगे जब सफाई व्यवस्था और इंतजाम बरकार रहेंगे। इन मानकों पर नोएडा का मुकाबला एक तरह से चंड़ीगढ़ से है। अब देखना यह है कि नोएडा आगे निकलता है या चंडीगढ़। दोनों ही शहरों का इस श्रेणी में बना रहना विशेष परिस्थितियों में ही संभव है।
सफाई व्यवस्था बरकरार न रखने वाला शहर गोल्डन सिटी श्रेणी से बाहर जाएगा। फिर मुकाबला सामान्य शहरों के बीच होगा। दूसरी तरफ नोएडा को स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम जारी होने के मौके पर आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के सम्मान समारोह के लिए आमंत्रण आ गया है। यह सर्वेक्षण 12500 नंबर के लिए था। इसमें 10 मानक सफाई आधारित थे। इनमें शहर की सफाई दिखाने से लेकर कूड़ा कलेक्शन, पानी के फिर से उपयोग, सफाई की पहुंच, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नालों से निकलने वाली शिल्ट हटाने का तरीका, सफाई जागरुकता के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए क्या हो रहा है यह बताना था। । शहर के निवासियों के फीडबैक के लिए इस बार महज 500 नंबर तय किए गए थे। सफाई जागरुकता व प्राधिकरण की तरफ से किए गए नए प्रयासों के लिए 1500 नंबर थे।
विज्ञापन

सर्वेक्षण में रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल (ट्रिपल आर) थीम है। वहीं सर्टिफिकेट में गार्बेज फ्री सिटी, ओडीएफ के साथ वाटर प्लस शामिल हैं। नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी में 2023 के सर्वेक्षण में फाइव स्टार रैंक मिली थी। इस बार नोएडा ने 7 स्टार के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही ओडीएफ ++ व वाटर प्लस प्रमाणपत्र भी नोएडा को पिछले सर्वेक्षण में मिला था। यह दोनों सर्टिफिकेट भी इस बार बचाना होगा और आगे भी बढ़ना होगा। सर्वेक्षण के लिए आई टीमों ने नोएडा के एमआरएफ सेंटर, कूड़ा कलेक्शन व जल संचयन के मॉडल को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed