{"_id":"60997d6753f7b600f800cac4","slug":"noida-challengers-group-providing-oxygen-concentrator-in-one-rupees-for-10-to-15-days-have-to-provide-these-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: एक रुपये में 10 से 15 दिन के लिए देंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, देने होंगे ये दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: एक रुपये में 10 से 15 दिन के लिए देंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, देने होंगे ये दस्तावेज
Tue, 11 May 2021 12:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 May 2021 12:07 AM IST
सार
नोएडा में चैलेंजर्स ग्रुप एवं वॉइस ऑफ स्लम ने संयुक्त रूप से पहल की है। सेक्टर-44 कार्यालय पर एक अनुबंध किया कि कोरोना से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मात्र एक रुपये में 10 से 15 दिन के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
चैलेंजर्स ग्रुप उपलब्ध कराएगा एक रुपये में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में चैलेंजर्स ग्रुप एवं वॉइस ऑफ स्लम ने संयुक्त रूप से पहल की है। सेक्टर-44 कार्यालय पर एक अनुबंध किया कि कोरोना से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मात्र एक रुपये में 10 से 15 दिन के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएंगे।
वॉइस ऑफ स्लम के संस्थापक देव प्रताप ने बताया कि अभी 50 कंसंट्रेटर मंगाए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में कंसंट्रेटर ऑर्डर किए गए हैं। वहीं, चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि कंसंट्रेटर के लिए जरूरतमंद लोग संस्था की Challengersgroupofficial@gmail.com, Info@voiceofslum.org ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
पीड़ितों को दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, ऑक्सीजन सेचुरेशन रिपोर्ट, कोरोना रिपोर्ट, चिकित्सक पर्चा और परिवार के किसी सदस्य का पहचान पत्र, मोबाइल नंबर प्रमाण देना होगा। दस्तावेज की पुष्टि के बाद उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना जांच का कैंप लगाया
नोएडा में युवा टीम सर्फाबाद ने गांव स्थित पुराने शिव मंदिर में कोरोना लांच कैंप लगाया। श्रेया शर्मा ने कैंप व जागरूकता के लिए सहयोग किया। वहीं, रविकांत शर्मा व सोनू यादव ने डाक्टरों की टीम के साथ मिलकर कैंप में 50 लोगों की कोरोना जांच कराई। इस दौरान एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।
संक्रमितों की मदद के लिए आगे आए युवा
नोएडा में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कुछ युवकों ने व्हाट्स एप और फेसबुक पर ग्रुप बनाया है। ये 20 दिन से लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वे जरूरतमंदों के लिए मुफ्त राशन और भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। इसके अलावा मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर और बेड उपलब्ध कराने में लगे हैं। मोहित शर्मा, शीतल शुक्ला, प्रेम भारद्वाज, आयुष ने बताया कि रोजाना करीब 300 लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।