{"_id":"69dcf2e51b19a99ba209c028","slug":"noida-beat-kashi-36-24-noida-news-c-23-1-lko1064-92233-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा ने काशी को 36-24 से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा ने काशी को 36-24 से दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में गौतम बुद्ध नगर की टीम नोएडा ब्लास्टर्स पहले तीन मुकाबलों में विजेता रही। टीम ने काशी किंग्स को मात दी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जारी लीग के चौथे दिन नोएडा ब्लास्टर्स और काशी किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। नोएडा टीम ने काशी को 36-24 अंक से पराजित कर लीग का अपना दूसरा मैच जीता। तौसिफ ने सर्वाधिक आठ गोल किए, जबकि जगमीत ने सात और मिंटू व मनकेश ने छह-छह गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, काशी की ओर से मोहित ने छह और विमलेश व विपुल ने पांच-पांच गोल किए। मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर नोएडा का खिताब ध्रुव जाधव को मिला। टीम का पांचवां मुकाबला गोरखपुर राउडीज के साथ खेला जाएगा।