{"_id":"68c591b0ed27f375ed094976","slug":"noida-authority-will-bring-a-plan-of-35-kiosks-noida-news-c-1-gnd1002-3401068-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा प्राधिकरण लाएगा 35 कियोस्क की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा प्राधिकरण लाएगा 35 कियोस्क की योजना
विज्ञापन
- सेक्टर-18 में नो कार लेन और जीआईपी मॉल के पास वेंडर स्ट्रीट मार्केट में बनाए गए हैं कियोस्क
40 से 60 हजार तक प्रतिमाह होगा किराया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही 35 कियोस्क की योजना लाने जा रहा है। यह कियोस्क सेक्टर-38 ए में जीआईपी मॉल और बोटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन के बीच व सेक्टर-18 मार्केट में बनाए गए हैं। प्राइम लोकेशन वाले इन कियोस्क का शुरुआती किराया 40 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। प्राधिकरण ने अलग-अलग कियोस्क आवंटित करने के बजाय एजेंसी को देने की योजना बनाई है।
एजेंसी की ही जिम्मेदारी प्राधिकरण को किराया देने से लेकर संचालन करने और नियम का पालन कराने की होगी। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जल्द जारी होगी। आवंटन ई-नीलामी से होगा जो एजेंसी ज्यादा किराया देने की बोली लगाएगी और मानकों पर खरी उतरेगी उसको आवंटन होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-38 ए वेंडर मार्केट को हाईटेक स्ट्रीट मार्केट की योजना के तहत तैयार कराया गया है। इसका मकसद शहर के लोगों को ऐसी स्ट्रीट मार्केट उपलब्ध कराने की है जहां उनके खाने-पीने व अन्य खरीदारी की पसंदीदा दुकानें होंगी। यहां पर 19 बड़े कियोस्क बनवाए गए हैं उसी हिसाब से विशेष लाइटिंग भी करवाई गई है। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत निर्माण में आई है। इसकी देखरेख भी चुनी जाने वाली एजेंसी को करनी होगी।
वहीं सेक्टर-18 में नो-कार लेन में 16 कियोस्क प्राधिकरण ने बनवाए हैं। यहां पर प्राधिकरण का मकसद उन लोगों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की है जो पैदल घूम कर खरीदारी करेंगे। या खरीदारी के बीच कुछ देर फुर्सत में बैठेंगे। प्राधिकरण की तैयारी दोनों जगह के लिए अलग-अलग एजेंसी चुनने की है। एजेंसी का पुराना अनुभव भी टेंडर शर्त में शामिल होगा।