{"_id":"6504864ec059041aca086b45","slug":"noida-authority-ceo-issues-order-to-take-stock-of-builder-and-owner-complaints-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट हादसा: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा नेफोवा, सीईओ नोएडा ने कहा- मालिक और बिल्डर लें लिफ्टों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट हादसा: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा नेफोवा, सीईओ नोएडा ने कहा- मालिक और बिल्डर लें लिफ्टों का जायजा
Fri, 15 Sep 2023 09:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:59 PM IST
सार
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने लिफ्ट हादसा मामले में लिफ्टों का जायजा लेने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, नेफोवा ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम्रपाली की निर्माणाधीन परियोजना ड्रीम वैली फेज-2 में लिफ्ट हादसे में चार श्रमिकों की मौत की घटना पर नेफोवा (नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन) ने चिंता जाहिर की है। आम्रपाली मामले की 18 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस मसले को उठाया जाएगा। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नोएडा क्षेत्र के सभी बिल्डरों और अपार्टमेंट मालिक एसोसिएशनों को अपने मकानों में लिफ्टों का जायजा लेने और लिफ्टों की सर्विसिंग कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
नेफोवा सदस्य दीपांकर कुमार ने बताया कि संगठन काफी समय से लिफ्ट एक्ट के पारित करने की मांग करता आया है। 2018 से ही लिफ्ट एक्ट का मसौदा बनकर तैयार है, लेकिन पारित नहीं हो पाया। इसे लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब एक बार फिर खरीददार मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taking cognisance of the unfortunate incident of the under construction lift in Greater NOIDA, issued instructions to all the builders and Apartment Owner Associations in the NOIDA area to take stock of lifts in their buildings and get the servicing of their lifts done at the
— CEO, NOIDA Authority (@CeoNoida) September 15, 2023
विज्ञापन
नेफोवा सदस्य दीपांकर कुमार ने बताया कि संगठन काफी समय से लिफ्ट एक्ट के पारित करने की मांग करता आया है। 2018 से ही लिफ्ट एक्ट का मसौदा बनकर तैयार है, लेकिन पारित नहीं हो पाया। इसे लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब एक बार फिर खरीददार मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन