{"_id":"667d8860c57d87401b0d133c","slug":"noida-authority-board-meeting-postponed-for-the-second-time-noida-news-c-1-gnd1002-1835587-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूसरी बार टली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूसरी बार टली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक
विज्ञापन
दूसरी बार टली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक
- 7700 करोड़ का बजट होना था पेश, पहले 16 जून फिर 27 जून को तय की गई थी तिथि, अब अगली तिथियों की होनी है घोषणा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की प्रस्तावित बोर्ड बैठक दूसरी बार टल गई। पहले 16 जून और फिर 27 जून को बैठक की तिथियां तय की गई थीं। लेकिन प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के मौजूद नहीं होने की वजह से बैठक टल गई। अब इसकी अगली तिथियों की घोषणा होनी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक में 7700 करोड़ का बजट प्रस्ताव पेश करना है। इसमें से विकास कार्यों पर 1200 करोड़, जमीन अधिग्रहण पर 1500 करोड़, गांवों पर 100 करोड़, जल पर 150 करोड़, इलेक्टि्रक् एंड मेंटेनेंस पर 300 करोड़ समेत दूसरी अन्य योजनाओं पर पैसे खर्च करने थे। बोर्ड बैठक में कई पुरानी योजनाओं में बढ़े हुए बजट को भी मंजूर कराना है। इसमें गोल्फ कोर्स, सिटी बस टर्मिनल समेत दूसरी अन्य परियोजनाएं हैं।
बोर्ड बैठक में 50 प्रस्ताव पेश होने हैं। इसके अलावा 6 विशेष प्रस्ताव भी पेश करने की तैयारी है। बोर्ड बैठक में अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के बाद बिल्डर-खरीदार मामले का प्रस्ताव रखा जाना है। बोर्ड के माध्यम से बकायेदार बिल्डरों पर कार्रवाई की संस्तुति होनी है। बैठक में संपत्तियों के रेट बढ़ने पर भी चर्चा होनी है। इसमें सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की हालिया रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी है। वहीं, नई भवन विनियमावली को अपनाने पर विचार किया जाएगा। इसमें नए नियमों को शामिल किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क के कुछ हिस्से में वन्य जीव या हिरण पार्क विकसित करने की योजना पर चर्चा होगी। साथ ही क्रय योग्य एफएआर पर भी चर्चा होनी है। इसमें पुरानी योजना में संशोधन प्रस्तावित है।