{"_id":"68f2054b93e1a4422f01c58b","slug":"noida-authorities-spray-water-on-roads-to-combat-air-pollution-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pollution: नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए टीमें मैदान में, सड़कों पर पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution: नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए टीमें मैदान में, सड़कों पर पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन तैनात
Fri, 17 Oct 2025 02:28 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:28 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर पानी का छिड़काव
- फोटो : ANI
प्रदूषण स्तर बढ़ने पर गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण की ओर से 14 टीमों को उतारा गया। टीमों ने सेक्टर और गांवों समेत 20 जगह का निरीक्षण किया। टीमों ने लोगों को ग्रेप के नियम और एनजीटी की गाइडलाइन के अनुपालन के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही 20 टैंकर और 10 नग ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन के माध्यम से 120 किमी तक पानी का छिड़काव करवाया। शुक्रवार यानी आज भी वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नोएडा अधिकारियों द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 नग मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से 340 किमी मुख्य मार्गों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से पांच टैंकरों के माध्यम से पेड़-पौधों की धुलाई का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं, विभिन्न निर्माण स्थलों पर 50 नग एंटी स्मॉक गन मशीनों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
