फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida athletes to showcase their skills at the state-level roller skating championship

Noida News: राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे नोएडा के खिलाड़ी

Tue, 20 Oct 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Noida athletes to showcase their skills at the state-level roller skating championship
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
- 22 से 25 अक्टूबर तक सेक्टर-46 में होगी प्रतियोगिता, 76 खिलाड़ियों की नजर राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर
नोएडा। राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी अपनी रफ्तार और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 22 से 25 अक्टूबर तक सेक्टर-46 स्थित देवासोम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली प्रतियोगिता में जिले के करीब 76 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश के 38 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों की नजर बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल का टिकट हासिल करने पर रहेगी।
गौतमबुद्ध नगर रोलर गेम्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी श्वेता शरण ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन नौ से 11 अक्टूबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12वीं जिला रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ी इनलाइन और क्वाड रेस की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने का मौका : चैंपियनशिप को देखते हुए जिले के खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। अभ्यास के दौरान गति, संतुलन और तकनीक को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की कोशिश प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की होगी, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयन की संभावना को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक स्पर्धा अहम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed