फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport's presence will be recorded in Wings India-2024

Noida News: विंग्स इंडिया-2024 में दर्ज होगी नोएडा एयरपोर्ट की उपस्थिति

Thu, 18 Jan 2024 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport's presence will be recorded in Wings India-2024
विंग्स इंडिया-2024 में दर्ज होगी नोएडा एयरपोर्ट की उपस्थिति
विज्ञापन


एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और एविएशन सेक्टर के बारे में दी जाएगी जानकारी

हैदराबाद में 18 से 21 जनवरी तक होगा सम्मेलन




संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। हैदराबाद में 18 से 21 जनवरी तक होने वाली विंग्स इंडिया-2024 सम्मेलन में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उपस्थिति भी दर्ज होगी। इसमें नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव कुमार हर्ष और यमुना प्राधिकरण के ओएसडी/ एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया हिस्सा लेंगे।
विंग्स इंडिया-2024 के मंच से देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से देश-विदेश को मिलने वाली कनेक्टिविटी के साथ रीजनल कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी जाएगी, साथ ही एविएशन सेक्टर में संभावनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। सम्मेलन में नोएडा एयरपोर्ट की खूबियों के साथ यहां एविएशन सेक्टर की संभावनाओं के बारे में जानकारी देकर इस उद्योग से जुड़ी कंपनियों को यीडा सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में वायु सेवा की रीजनल कनेक्टिविटी पर विशेष रूप से चर्चा होनी है। नोएडा एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश-दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। इसकी क्षमता सबसे अधिक होगी। शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नोएडा के अलावा उत्तर प्रदेश में कहां-कहां पर एयरपोर्ट बन रहे हैं। भविष्य की क्या योजनाएं हैं, इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed