फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport will give wings to the career of orphan youth

Noida News: अनाथ युवाओं के कॅरिअर को पंख लगाएगा नोएडा एयरपोर्ट

Mon, 22 Sep 2025 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Noida Airport will give wings to the career of orphan youth
फोटो
विज्ञापन

-कार्गो हब में युवाओं को नौकरी करने का मिलेगा अवसर
- हैदराबाद और दिल्ली में दी जाएगी ट्रेनिंग
काव्यांश मिश्रा

यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था और कारोबार का ही केंद्र नहीं बनेगा। बल्कि सामाजिक बदलाव का भी वाहक साबित होगा। एयरपोर्ट के कार्गो हब में देशभर के अनाथ युवाओं को रोजगार का मौका एयर इंडिया एसएटीएस की ओर से दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिन्हें अब तक अवसरों की कमी के कारण पीछे रहना पड़ा।
लगभग 87 करोड़ की लागत से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एसएटीएस मल्टी मॉडल कार्गो हब तैयार कर रहा है। कार्गो हब तैयार होने के बाद नोएडा एशिया के सबसे मजबूत लॉजिस्टिक्सि गेटवे में शुमार हो जाएगा। इसी कार्गो हब के लिए होनहार युवाओं की आवश्यकता है। जिसके लिए एयर इंडिया एसएटीएस अनाथ युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। इस प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों को न केवल नौकरी दी जाएगी, बल्कि उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था हैदराबाद और दिल्ली स्थित केंद्रों पर की जाएगी। जहां युवाओं को कार्गो संचालन, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और एयरपोर्ट सेवाओं से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन

---

इन पदों पर की जाएगी भर्ती
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले अनाथ युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। साथ ही पूर्व की नौकरी के अनुभव को भी ध्यान में रखा जाएगा। खासतौर पर युवाओं को कार्गो सिक्योरिटी, वेयरहाउस प्रबंधन, डॉक्यूमेंटेशन के लिए भर्ती किया जाएगा। जहां उन्हें अच्छा मानदेय भी प्राप्त होगा। वहीं अनुभवी युवाओं को सुपरवाइजर और विशेषज्ञ के पद पर भी भर्ती किया जा सकता है। एयरपोर्ट पर नौकरी करने से युवाओं के करियर को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने गाजियाबाद में संबोधन के दौरान अनाथ युवाओं को नोएडा एयरपोर्ट पर बन रहे कार्गो हब में रोजगार देने की बात कही थी। जो कि युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। इन युवाओं को रोजगार देने से उनका भविष्य बेहतर रूप लेगा।
डाॅ. महेश शर्मा, सांसद नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed