फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport will be digital and paperless

Noida Airport: चेक इन से लेकर बोर्डिंग तक सब पेपरलेस... CISF ने आज से संभाली सुरक्षा की कमान, 120 जवान तैनात

Mon, 22 Sep 2025 08:27 AM IST
अनुज कुमार पीयूष गौतम, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
पीयूष गौतम, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Sep 2025 08:27 AM IST
सार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनने जा रहा है। जहां चेहरे की पहचान और बायोमैट्रिक से चेक-इन से बोर्डिंग तक संपर्क रहित सफर संभव होगा, विप्रो और आईकैड द्वारा विकसित डिजी यात्रा सिस्टम से यात्रियों का अनुभव तेज व सुरक्षित हो जाएगा। 

विज्ञापन
Noida airport will be digital and paperless
एयरपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगा। यात्रियों को चेक-इन से लेकर सुरक्षा जांच और बोर्डिंग तक सबकुछ संपर्क रहित व बिना कागजी कार्रवाई के मिलने जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन डिजी यात्रा सिस्टम लागू कर रहा है। इस सिस्टम से चेहरे की पहचान और बायोमैट्रिक डेटा के जरिए यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं सीआईएसएफ ने आज से सुरक्षा की कमान संभाल ली है। 

विज्ञापन

डीआईजी सीआईएसएफ, विजय कलजा ने बताया कि यह भारत का 70वां हवाई अड्डा है, 'जहां सीआईएसएफ तैनात है। यह 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। हमें खुशी है कि नवरात्रि के पहले दिन ही हमें यहां तैनात कर दिया गया है। आज से यहां 120 सीआईएसएफ जवान तैनात हो गए हैं।'




इस परियोजना के लिए विप्रो और आईकैड होल्डिंग कंपनी सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में काम कर रही हैं। एयरपोर्ट में फेस स्कैनिंग, ऑटोमेटेड बैग-ड्रॉप और रियल-टाइम डेटा ट्रैकिंग जैसी उन्नत तकनीकें इस्तेमाल होंगी। इस डिजिटल क्रांति के साथ यात्रियों का अनुभव और भी तेज, सुरक्षित और सुगम होगा।

नोएडा एयरपोर्ट केवल यात्रा को आसान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, इसका लक्ष्य कार्गो संचालन से लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन तक सब कुछ स्मार्ट बनाने का है। इसके शुरू होने के बाद भारत दुनिया के उन गिने चुने देशों में शामिल होगा, जिनके पास डिजिटल एयरपोर्ट की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कतार में खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा इंतजार
सफर करने के लिए यात्रियों को हर काम के लिए एयरपोर्ट पर कतार में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डिजीयात्रा सिस्टम लागू होने के बाद केवल चेहरे की पहचान से प्रवेश और बोर्डिंग संभव होगी। 

विज्ञापन

बोर्डिंग पास और पहचान पत्र बार-बार दिखाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री केवल चेहरे की पहचान से सभी गेट पार कर सकेंगे। यत्रियों को सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed