फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport to become a superfast connectivity hub

Noida News: सुपरफास्ट कनेक्टिविटी हब बनेगा नोएडा एयरपोर्ट

Sat, 21 Mar 2026 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport to become a superfast connectivity hub
- दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों से सीधे पहुंच सकेंगे यात्री
विज्ञापन

संदीप वर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कॉमर्शियल फ्लाइट अप्रैल के मध्य तक शुरू होंगी। आने वाले कुछ वर्षों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हवाई अड्डों तक पहुंचने के लिए सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए यात्री सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। वहीं इसी वर्ष तक दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बागपत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
इसके साथ ही गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी होते हुए नमो रेल से हाईस्पीड कनेक्टिविटी से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक कुछ ही मिनटों में यात्री आना-जाना कर सकेंगे। देश की बड़ी परियोजना में शामिल बुलेट ट्रेन आने वाले वर्षों में दिल्ली, नोएडा, होते हुए मध्य उत्तर प्रदेश के शहरों से भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी से नोएडा एयरपोर्ट के यात्रियों को जोड़ देगा।
विज्ञापन



जून तक ईस्टर्न पेरिफेरल से जुड़ेगा यमुना एक्सप्रेसवे
यमुना एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर माइलस्टोन के पास गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज के जरिए जोड़ा जा रहा है। 531 करोड़ रुपये की इस परियोजना में यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे चारों ओर 8 लूप बनाकर जोड़ा जा रहा है। इसके बनने के बाद एक तरफ दिल्ली, पलवल, सोनीपत, पानीपत और दूसरी ओर गाजियाबाद, बागपत के यात्री नोएडा एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


74 किलोमीटर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा वेस्ट यूपी
गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना सिटी के सेक्टर-21ए स्थित फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इस एक्सप्रेसवे के लिए यमुना प्राधिकरण किसानों से सीधे जमीन खरीद कर रहा है। अगले तीन वर्ष में यह एक्सप्रेसवे बनने से बुलंदशहर, मेरठ और अन्य जिलों से काफी कम समय में यात्री पहुंच सकेंगे।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से 25 मिनट में फरीदाबाद से नोएडा पहुंचेंगे यात्री
नोएडा एयरपोर्ट से सीधे फरीदाबाद के लिए बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 25 मिनट में यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा देगा। परियोजना के लिए केंद्रीय केबिनेट ने 3230 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेसवे जून 2027 तक पूरा हो जाएगा। इसके जरिये गुरुग्राम और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से आने वाले यात्री भी नोएडा एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकेंगे।
---
दिल्ली से 20 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी बुलेट ट्रेन
दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यह भूमिगत होगा। एयरपोर्ट को बुलेट ट्रेन परियोजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हुई है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारी ने हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के मुख्यालय पहुंचकर एयरपोर्ट के पास स्टेशन बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता, यात्री क्षमता और डिजाइन पर चर्चा की थी। इसकी डीपीआर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। यमुना प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में दो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इसमें एक नोएडा के सेक्टर-148 में होगा जोकि ग्रेटर नोएडा के भी नजदीक रहेगा। वहीं दूसरा स्टेशन एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित है। बुलेट ट्रेन के जरिए यात्री दिल्ली से 20 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।


नमो रेल के जरिए एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम या नमो भारत (आरआरटीएस) का रूट को मंजूरी मिल गई है। गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट एक ही ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन व मेट्रो चलाई जानी है। इसमें 11 स्टेशन नमो भारत व 11 स्टेशन मेट्रो के हैं। एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक 72.2 किमी तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। पहले चरण में गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-6 तक और दूसरे चरण में ईकोटेक-6 से एयरपोर्ट तक कॉरिडोर बनाया जाना था। इस पर 20637 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed