फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport to be connected to IGI via Delhi-Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

Thu, 15 Oct 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport to be connected to IGI via Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिये आईजीआई से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो सकेगी। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। इसकी योजना तैयार हो गई है। केंद्र सरकार भी इस पर राजी है। हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार को अपने-अपने हिस्से की सड़क बनानी होगी। इस पर दोनों राज्यों के बीच शीघ्र ही बातचीत होने वाली है।
दरअसल, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) करीब 1350 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना रही है। इसे अगले दो से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 82,514 करोड़ रुपये है। इसमें 20,928 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है। फिलहाल, आठ लेन का एक्सप्रेसवे बन रहा है जिसे बाद में 12 लेन का किया जाएगा। एक्सप्रेसवे से इंदिरागांधी एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना पर एनएचएआई पहले से ही काम कर रहा है। एक्सप्रेसवे बल्लभगढ़ में जिस जगह से गुजर रहा है, वहां से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी करीब 31 किलोमीटर है। अगर सड़क बना दी जाए तो नोएडा एयरपोर्ट और आईजीआई की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसकी लंबाई करीब 123 किलोमीटर होगी। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के हिसाब से आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटा की लगेगा।
विज्ञापन

साथ ही, नोएडा व आईजीआई एयरपोर्ट सीधे जुड़ जाएंगे, लेकिन बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट तक के 31 किलोमीटर हाईवे को एनएचएआई नहीं बनाएगा। इसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश को मिलकर बनाना है। इसमें से करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क हरियाणा के हिस्से में है। उत्तर प्रदेश को करीब 7 किलोमीटर सड़क बनाने की जरूरत होगी। आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट तक के इस हाईवे के निर्माण के लिए आठ सेक्शन बनाए गए हैं। नोएडा एयरपोर्ट को देखते हुए यह हाईवे बेहद उपयोगी है। आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार इसे बनाने को राजी है। दोनों राज्यों के अधिकारियों की बहुत जल्द बैठक होने वाली है। इसे भी 2024 में नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने तक बनाने की योजना है। साथ ही, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आसपास के शहर भी नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल से भी जोड़ने की योजना
नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलावा ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की भी योजना है। नोएडा व आईजीआई एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए राइट्स ने इस विकल्प को भी सुझाया था। दोनों एक्सप्रेसवे पलवल पर मिल रहे हैं। वहां से खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के जरिये नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना है। दूसरी तरफ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने पर काम भी शुरू हो चुका है। दनकौर के पास इंटरचेंज बन रहा है। इससे नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए बल्लभगढ़ से जोड़ने पर विचार हो रहा है। इस पर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनाने के लिए जल्द ही बातचीत शुरू होगी। करीब 31 किलोमीटर सड़क बनने से नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी इस एक्सप्रेसवे से हो जाएगी। यह बहुत अच्छा विकल्प साबित होगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ नियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed