फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport: The work of the first runway will start by the end of May

नोएडा एयरपोर्ट : मई के अंत शुरू होगा पहले रनवे का काम

Thu, 31 Mar 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport: The work of the first runway will start by the end of May
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पहले रनवे का काम मई के अंत में शुरू होगा। इसके लिए डेवलपमेंट प्लान को पास कराने का काम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) की 6 अप्रैल को लखनऊ में प्रस्तावित बोर्ड बैठक में होगा। इसके बाद 30 अप्रैल तक एजेंसी के चयन का काम होगा। इसमें तीन बड़ी कंपनियों की ओर से इच्छा जताने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रनवे का काम शुरू करने से पहले परियोजना का डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया है। इसमें एक इंजीनियर की भी नियुक्ति की गई है जो इस मामले में निगरानी कर सुझाव देगा। परियोजना की निविदा का काम 30 अप्रैल तक पूरा होगा। इसमें पता चलेगा कि कौन सी कंपनी को काम मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक टाटा, एल एंड टी के अलावा एक अन्य कंपनी ने काम करने की इच्छा जताई है। लेकिन अंतिम तौर पर एजेंसी चयन के बाद ही काम शुरू होगा। एयरपोर्ट के निर्माण के लिए डेवलपमेंट प्लान का ही सहारा होगा। इसी आधार पर एयरपोर्ट के अलग-अलग हिस्सों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसमें विस्तृत रूप से होगा कि पैसेंजर के प्रस्तावित लक्ष्य के साथ कौन सा काम कब तक पूरा करना होगा। इसमें पूरी जानकारी होगी।
विज्ञापन

डेवलपमेंट प्लान पर होगा मंथन
29 अप्रैल को डेवलपमेंट प्लान पर मंथन होगा। इसमें एजेंसियों के भी आने की संभावना है। इस दौरान यह चर्चा होगी कि निर्माण का काम किस तरीके से करना होगा। इसके बाद ही आगे एजेंसियों के चयन की भी बात बनेगी। इसमें एजेंसियां चाहें तो किसी मामले में सुझाव भी दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में दो रनवे का काम पूरा करना लक्ष्य
एयरपोर्ट निर्माण के पहले चरण में दो रनवे का काम पूरा कर 2024 में एयरपोर्ट को शुरू करने का लक्ष्य है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि योजना के मुताबिक पहले चरण में घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए तैयारियां हैं। पूरे एयरपोर्ट में एक मेंटेनेंस रिपेयर ओवरहॉलिंग (एमआरओ) के साथ पांच रनवे का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed