{"_id":"69c7f2f050abb72f9602d1d6","slug":"noida-airport-grnoida-news-c-1-noi1095-4100159-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट<bha>--<\/bha> उप्र की पहचान अब उड्यन और उत्तम प्रदेश: नागरिक उड्यन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट<bha>--</bha> उप्र की पहचान अब उड्यन और उत्तम प्रदेश: नागरिक उड्यन मंत्री
विज्ञापन
-फोटो
- अब रोजगार के लिए नोएडा एयरपोर्ट आएंगे लोग, किसानों, युवाओं का जताया आभार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब उड्यन और उत्तम प्रदेश बनता जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हैं जो कि प्रदेशवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं कारणों से प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ने जेवर के युवा, किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश को एक ऐतिहासिक एयरपोर्ट जेवरवासियों की वजह से मिला है।
एयरपोर्ट के शुभारंभ समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि जहां के लोग रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाया करते थे अब उसी जेवर में विदेशों तक से लोग रोजगार के लिए पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू होने से पर्यटक यहां आएंगे तो संभावनाएं और अवसर बढ़ेंगे। जिससे ग्राउंड हेंडलिंग, कार्गो, मेंटिनेंस, सिक्योरिटी रियल एस्टेट, टूरिज्म, होटल, लॉजिस्टिक्सि समेत तमाम सेक्टरों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक विमान में सफर करने वाले चुनिंदा वर्ग ही हुआ करता था लेकिन अब हर वर्ग का व्यक्ति विमान में आसानी से सफर कर रहा है। ट्रेन के टिकट के समान विमान के टिकट होने से यात्रा और सुगम हुई है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को देखते हुए लंबे समय से अन्य एयरपोर्ट की दरकार थी। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने पर यहां ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इससे लोगों को भी राहत मिलेगी और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। साथ ही एयरपोर्ट पर विभिन्न जिलों जैसे वाराणसी के घाट और हरिद्वार के हर की पौड़ी की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
क्राइम को घटाया कॉमर्स को बढ़ाया : केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ने उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आने से प्रदेश के विकास को पंख लगे हैं। जहां अभी तक लूटमारी, दंगे हुआ करते थे उनपर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। क्राइम को घटाकर प्रदेश कॉमर्स को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही करप्शन खत्म कर आत्मविश्वास को भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को भी बेहतर रूप दिया है।