{"_id":"6234171cf39bb2639e243a46","slug":"noida-4-28-cheated-in-the-name-of-increasing-the-limit-of-cash-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: कैश ट्रांसफर की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 4.28 ठगे, केवाईसी के नाम पर एक व्यक्ति को लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: कैश ट्रांसफर की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 4.28 ठगे, केवाईसी के नाम पर एक व्यक्ति को लगाया चूना
Fri, 18 Mar 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने इंटरनेट बैंकिंग में कैश लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक शख्स से 4.28 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने डेबिट कार्ड का विवरण देखा तो ठगी का पता चला। वहीं, बैंक अकाउंट की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर एक शख्स से 96 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दोनों मामले कोतवाली सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के हैं।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-36 निवासी आशीष जैन का सेक्टर-20 स्थित एक बैंक में खाता है। उन्होंने नेट बैंकिंग पर कैश ट्रांसफर करने की लिमिट बढ़ाने के लिए इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर लेकर कॉल की थी। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि वह लिमिट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
इसके बाद आरोपी ने एक नंबर से मोबाइल पर लिंक भेजा। इस लिंक के माध्यम से आरोपी ने ऑनलाइन फॉर्म भरवाया। इसमें आरोपी ने आशीष से उनके डेबिट कार्ड की डिटेल सहित अन्य बैंक की जानकारी भी ली। फिर आरोपी ने कहा कि दो-तीन घंटे बाद लिमिट बढ़ जाएगी। इससे कुछ देर बाद ही ठग ने खाते से तीन बार में 4.28 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर निवासी असीम चौधरी का एक निजी बैंक में खाता है। उनके पास 16 मार्च को उनके पास कुलदीप नामक शख्स का फोन आया। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते की केवाईसी अपडेट होनी है। केवाईसी अपडेट न होने पर अकाउंट बंद हो जाएगा। इसके बाद उसने पीड़ित को झांसे में लिया और बैंक संबंधी जानकारी ले ली। कुछ देर बाद आरोपी ने बैंक खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया तो ठगी का पता चला।