फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida : 1.5 crore cash recovered in the raid, 177 crore rigging caught

Noida : यूफ्लैक्स पर आयकर विभाग का शिकंजा, छापे में 1.5 करोड़ नकद बरामद 177 करोड़ की हेराफेरी पकड़ी

Thu, 23 Feb 2023 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 06:11 AM IST
सार

दस राज्यों में कंपनी से जुड़े करीब 80 ठिकानों पर बुधवार को भी ताबड़तोड़ छापे जारी रहे। जांच में अब तक करीब 177 करोड़ के टैक्स की हेराफेरी पकड़ी जा चुकी है, जबकि 100 करोड़ से अधिक के लेनदेन के संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Noida : 1.5 crore cash recovered in the raid, 177 crore rigging caught
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सत्ता के गलियारों में चर्चित दिल्ली के कारोबारी अशोक चतुर्वेदी की यूफ्लैक्स कंपनी पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। दस राज्यों में कंपनी से जुड़े करीब 80 ठिकानों पर बुधवार को भी ताबड़तोड़ छापे जारी रहे। जांच में अब तक करीब 177 करोड़ के टैक्स की हेराफेरी पकड़ी जा चुकी है, जबकि 100 करोड़ से अधिक के लेनदेन के संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में नोएडा और दिल्ली के ठिकानों से 1.5 करोड़ नकद जब्त किए गए साथ ही, 15 बैंक लॉकर सीज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आयकर विभाग की अन्वेषण टीमों ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कंपनी से जुड़े परिसरों और अधिकारियों के घरों पर एक साथ दबिश दी थी। सबसे ज्यादा नोएडा के 32 और दिल्ली के 16 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है। बुधवार को नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार और ग्वालियर में छह अतिरिक्त स्थानों पर छापे मारे गए। बरामद दस्तावेज के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही जांच के दौरान 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। सेक्टर-57 और सेक्टर-4 सहित जम्मू स्थित फैक्ट्री परिसर से 100 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स की हेरफेरी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। आयकर विभाग के 750 से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


जांच के दौरान दिल्ली-एनसीआर सहित जम्मू स्थित परिसर से बरामद दस्तवेज में दो लोगों के बीच पैसों का ट्रांजेक्शन मिला है। जांच जितनी आगे बढ़ रही है, इसके दायरे में अन्य लोग भी आ रहे हैं। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हेराफेरी के दस्तावेज की अभी जांच जारी है। टैक्स में गड़बड़ी का आंकड़ा 500 करोड़ तक पहुंचने के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग की जांच टीम को 10 से अधिक शेल कंपनियों से जुड़ी जानकारी मिली है। इन शेल कंपनियों के जरिये ऐसे लोगों के नाम का प्रयोग कर पैसा ट्रांसफर किया गया जो आयकर रिटर्न फाइल नहीं करते। ऐसे करीब 20 बैंक खाते मिले हैं, जिनके जरिये 5 से 50 करोड़ रुपये इधर से उधर किए गए हैं। जांच में ऐसी कई और कंपनियों का खुलासा हो सकता है। 

देशभर में चल रही छापे की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कर्मचारी-अधिकारी जिन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे, उनके आगे और पीछे शीशे पर काशी विश्वनाथ यात्री संगठन के बड़े-बड़े स्टीकर लगे हैं। इनपर बड़े अक्षरों में कोड लिखे गए हैं। परिसरों में आसानी से दाखिल होने के लिए यह तरकीब अपनाई गई। जांच टीम के साथ हथियारों से लैस केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात हैं। 


आयकर विभाग की टीम फिलहाल देश में स्थित कंपनी से जुड़े परिसरों और अधिकारियों के ठिकानों की जांच कर रही है। जांच में 10 विदेशी कंपनियों की जानकारी भी मिली है जो यूफ्लेक्स और अन्य कंपनियों से  जुड़ी हैं। इनसे संबंधित दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय को भी इस जांच में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed