Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nodal officer appointed for mega cleanliness drive

Noida News: मेगा सफाई अभियान के नोडल अधिकारी नियुक्त

Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer appointed for mega cleanliness drive
अधिकारियों की बैठक लेते अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर।। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को होने वाले मेगा सफाई अभियान की नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। सभी वार्डों में नोडल अधिकारी नगर निगम द्वारा बना दिए गए हैं। साथ ही सभी वार्डों में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम व सफाई अभियान के मुख्य अतिथियों की भी सूची तैयार कर ली गई है।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर शनिवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मेगा सफाई अभियान की तैयारियों पर मंथन किया। साथ ही 23 सितंबर को रिहर्सल करने का निर्णय लिया गया। धीरज ने बताया कि 25 सितंबर को शहर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन, एक घंटे, एक साथ सभी शहरवासी मिलकर शहर की हर सड़क, हर गली, कॉलोनी, चौक, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल के आसपास के क्षेत्र को साफ करेंगे। हर सड़क व गली में पड़े ईंट, पत्थर, रोडे, पॉलिथीन, लकड़ी के टूकड़े आदि कचरे को साफ कराया जाएगा। जिसमें शहर के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाएं, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं नगर निगम के साथ मिलकर शहर की सफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मेगा सफाई अभियान की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रम से होगी। जिनमें कृषि मंत्री, विधायक, मेयर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पूर्व मंत्री, पार्षद व अन्य मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि होंगे। हर वार्ड में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। वार्ड 18 में कृष्ण एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, वार्ड आठ में स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, चार में मेयर सुमन बहमनी, सात में उपायुक्त पार्थ गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।
छह में एसपी कमलदीप गोयल, 15 में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, दो में पूर्व मंत्री कंवरपाल, 12 में पूर्व नगर निगम मेयर मदन चौहान, 16 में समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, वार्ड नौ में हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गर्ग व अन्य वार्डों में संबंधित वार्डाें के पार्षद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि होंगे।

उन्होंने आमजन से अपील की कि 25 सितंबर को हर नागरिक इस अभियान में शामिल हो। इस मौके पर निगम अभियंता मृणाल जायसवाल, राजेश शर्मा, सुरेंद्र दहिया, मुनेश्वर भारद्वाज, सीएसआई हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, एसआई अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक गोविंद, लेखाकार जितेंद्र मल्होत्रा, सहायक सचिन व सभी कनिष्ठ अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed