{"_id":"62ead53b1180c5430717ba3b","slug":"noc-obtained-for-planting-explosives-in-twin-towers-noida-news-noi663087662","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supertech Twin Towers: ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के लिए मिली एनओसी, 60 लोगों की टीम लगाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Supertech Twin Towers: ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के लिए मिली एनओसी, 60 लोगों की टीम लगाएगी
Thu, 04 Aug 2022 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:36 AM IST
सार
एनओसी मिलने के बाद अब पुलिस को एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से हरी झंडी मिलेगी। इसके बाद नोएडा पुलिस पलवल रवाना होगी। पलवल से तड़के सुबह चार बजे विस्फोटक नोएडा लाया जाएगा। एक गाड़ी में डेटोनेटर और दूसरी में विस्फोटक होंगे। एक गाड़ी इनके आगे-आगे चलेगी।
विज्ञापन
इसी ट्विन टावर को ढहाने के दिए हैं आदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने सहित पलवल से लाने और वापस ले जाने के लिए पुलिस ने मंगलवार देर रात अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया। अब 60 लोगों की टीम विस्फोटक लगाने का काम शुरू करेगी। इसमें देश के छह व दक्षिण अफ्रीका के सात इंजीनियरों के अलावा दस लोकल ब्लास्टर और बाकी हेल्पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
एनओसी मिलने के बाद अब पुलिस को एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से हरी झंडी मिलेगी। इसके बाद नोएडा पुलिस पलवल रवाना होगी। पलवल से तड़के सुबह चार बजे विस्फोटक नोएडा लाया जाएगा। एक गाड़ी में डेटोनेटर और दूसरी में विस्फोटक होंगे। एक गाड़ी इनके आगे-आगे चलेगी।
विज्ञापन
एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों का कहना है कि जितना विस्फोटक नोएडा लाया जाए, उसका इस्तेमाल शाम छह बजे तक कर लिया जाएगा। अगर विस्फोटक बचेगा तो पुलिस पलवल वापस ले जाएगी। करीब 15-20 दिन तक रोज यह काम होगा। कुल 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगेगा।
विज्ञापन
इससे पहले सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) से क्लीयरेंस नहीं मिलने से विस्फोटक लगाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा था। इस वजह से होने वाली देरी के कारण अंतिम ब्लास्ट तिथि की बदलने की संभावना थी।